न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार के इन मंदिरों में लगता है श्रद्धालुओं का जमावड़ा, लाखों की तादात में पहुंचते है सैलानी

भारत के विभिन्न राज्यों में बिहार का भी महत्वपूर्ण स्थान हैं जो अपने समृद्ध इतिहास, कला, नृत्य और विरासत के लिए जाना जाता है। बिहार का 3000 से अधिक वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है जिसमें मंदिरों का भी बहुत महत्व हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jul 2023 4:09:28

बिहार के इन मंदिरों में लगता है श्रद्धालुओं का जमावड़ा, लाखों की तादात में पहुंचते है सैलानी

भारत के विभिन्न राज्यों में बिहार का भी महत्वपूर्ण स्थान हैं जो अपने समृद्ध इतिहास, कला, नृत्य और विरासत के लिए जाना जाता है। बिहार का 3000 से अधिक वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है जिसमें मंदिरों का भी बहुत महत्व हैं। बिहार को विश्व के दो सबसे बड़े धर्मों बौद्ध और जैन धर्म की जन्मस्थली भी माना जाता है। बिहार के पर्यटन की बात करें तो यहां के दर्शनीय स्थलों में कई मंदिर शामिल हैं जो यहां की संस्कृति और इतिहास को दर्शाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बिहार के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं हर साल लाखों की तादात में सैलानी पहुंचते है और हर दिन श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता हैं। आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...

temples in bihar,famous temples of bihar,popular religious sites in bihar,ancient temples in bihar,pilgrimage destinations in bihar,spiritual places in bihar,sacred temples of bihar,historic temples in bihar,must-visit temples in bihar,religious landmarks in bihar,architectural marvels in bihar temples,revered temples of bihar,cultural heritage sites in bihar,divine temples in bihar,exploring the temples of bihar

जानकी मंदिर

सीतामढ़ी शहर से 5 किलोमीटर पश्चिम पुनौरा गांव में एक भव्य जानकी मंदिर है जिसे माता सीता का जन्म स्थल माना जाता है। इससे जुड़ी कहानी है कि एक बार मिथिला में भीषण अकाल पड़ा और राजा जनक को खेत में हल चलाने की सलाह दी गई। महादेव की पूजा करने के बाद जब राजा जनक हल चला रहे थे तब जमीन से मिट्टी का एक पात्र निकला, जिसमें माता सीता शिशु अवस्था में मिलीं। इस जगह पर अब एक हलेश्वर मंदिर है और मान्यता है कि विदेह नाम के राजा ने इस शिव मंदिर का निर्माण पुत्रेष्टि यज्ञ के लिए यहां करवाया। यहां एक जानकी कुंड नाम का सरोवर भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि स्‍नान करने से संतान की प्राप्ति होती है। इस जगह पर ही मां सीता का विवाह भी हुआ था और इसका साक्षी प्राचीन पीपल का पेड़ आज भी मौजूद है। बता दें कि ये जगह पटना से करीब 4 घंटे की दूरी पर मौजूद है जहां के बीच की दूरी करीब 138 किलोमीटर है। यहां आप रोड और ट्रेन से भी पहुंच सकते हैं।

temples in bihar,famous temples of bihar,popular religious sites in bihar,ancient temples in bihar,pilgrimage destinations in bihar,spiritual places in bihar,sacred temples of bihar,historic temples in bihar,must-visit temples in bihar,religious landmarks in bihar,architectural marvels in bihar temples,revered temples of bihar,cultural heritage sites in bihar,divine temples in bihar,exploring the temples of bihar

मंगला गौरी मंदिर

यदि आप पवित्र शहर गया में हैं, तो आपको बिहार के सबसे फेमस मंदिरों में से एक मंगला गौरी मंदिर को भी अवश्य देखना चाहिएए। मंगला गौरी मंदिर भारत के 18 शक्तिपीठों में से एक है। पद्म पुराण, वायु पुराण, अग्नि पुराण जैसे पवित्र ग्रंथों में इसका उल्लेख किया गया है। यह पवित्र मंदिर सती को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर सती के शरीर का एक अंग गिरा था। इस छोटे से मंदिर की वास्तुकला और भव्यता कुछ ऐसी है जो निश्चित रूप से आपको मोहित कर लेगी। यह मंदिर सुबह छह बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुला रहता है।

temples in bihar,famous temples of bihar,popular religious sites in bihar,ancient temples in bihar,pilgrimage destinations in bihar,spiritual places in bihar,sacred temples of bihar,historic temples in bihar,must-visit temples in bihar,religious landmarks in bihar,architectural marvels in bihar temples,revered temples of bihar,cultural heritage sites in bihar,divine temples in bihar,exploring the temples of bihar

अशोकधाम मंदिर

अशोकधाम मंदिर को इंद्रमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर बिहार के लखीसराय में स्थित है। महाशिवरात्रि के दिन लाखों श्रद्धालु यहां भगवान शिव की पूजा करने आते हैं। लखीसराय जिले की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 7 अप्रैल साल 1977 में अशोक नाम के एक लड़के ने यहां जमीन के नीचे से विशालयकाय शिवलिंग की खोज की थी। 11 फरवरी साल 1973 में जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य ने यहां मंदिर परिसर का शिलान्यास किया गया। वर्तमान मंदिर का कायाकल्प श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के तहत 15 नवंबर साल 2002 को हुआ था।

temples in bihar,famous temples of bihar,popular religious sites in bihar,ancient temples in bihar,pilgrimage destinations in bihar,spiritual places in bihar,sacred temples of bihar,historic temples in bihar,must-visit temples in bihar,religious landmarks in bihar,architectural marvels in bihar temples,revered temples of bihar,cultural heritage sites in bihar,divine temples in bihar,exploring the temples of bihar

महावीर मंदिर

पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मन्दिर भगवान हनुमान जी को समर्पित सबसे पवित्र हिंदू मन्दिरों में से एक है। यह देश के सर्वोत्तम और प्राचीन हनुमान मन्दिरों में से एक है। महावीर मंदीर उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध मन्दिर है। मन्दिर में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। संकट मोचन की प्रतिमा भक्तों के दिल में एक विशेष स्थान रखती है। रामनवमी के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में भक्त इस मन्दिर में दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। लाखों भक्तों की आस्था से जुड़ा यह मन्दिर अपने धार्मिक महत्व और मान्यताओं के लिए जाना जाता है। इस मन्दिर के बारे में यह मान्यता है कि, यहां आने वाले हर भक्त की मुराद जरूर पूरी होती है, कोई भी भक्त यहां से खाली हाथ नहीं लौटता है।

temples in bihar,famous temples of bihar,popular religious sites in bihar,ancient temples in bihar,pilgrimage destinations in bihar,spiritual places in bihar,sacred temples of bihar,historic temples in bihar,must-visit temples in bihar,religious landmarks in bihar,architectural marvels in bihar temples,revered temples of bihar,cultural heritage sites in bihar,divine temples in bihar,exploring the temples of bihar

मिथिला शक्ति पीठ

भारत और नेपाल के बॉर्डर के करीब दरभंगा में स्थित ये मिथिला शक्ति पीठ 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। सनातन धर्म में इस पीठ का बड़ा महत्‍व है। मान्‍यता है कि इस स्‍थल पर देवी सती का वाम स्‍कंध यानी बाया कंधा गिरा था। इस मंदिर में देवी उमा और भगवान महोदर की मूर्ति स्‍थापित है जिसकी पूजा अर्चना के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते हैं। इस शक्ति पीठ में उमा की पूजा महादेवी के रूप की जाती है। बता दें कि पटना से दरभंगा की दूरी 139 किलोमीटर है जहां आप ट्रेन से भी जा सकते हैं और रोड से भी।

temples in bihar,famous temples of bihar,popular religious sites in bihar,ancient temples in bihar,pilgrimage destinations in bihar,spiritual places in bihar,sacred temples of bihar,historic temples in bihar,must-visit temples in bihar,religious landmarks in bihar,architectural marvels in bihar temples,revered temples of bihar,cultural heritage sites in bihar,divine temples in bihar,exploring the temples of bihar

विष्‍णुपद मंदिर

विष्णुपद मंदिर गया जिले में मोक्षदायिनी फल्गु नदी के किनारे मौजूद है जिसका वर्णन रामायण में भी किया गया है। यह मंदिर अपनी भव्‍यता और वैभवता के लिए भी जाना जाता है। इस मंदिर की ऊंचाई करीब 100 फीट है जबकि सभा मंडप में 44 पिलर लगे हैं। विष्णुपद मंदिर में 40 सेमी लंबे विष्‍णु का पदचिह्न मौजूद है जिसमें शंकम, चक्रम और गधम सहित नौ प्रतीक चिन्‍ह बने हैं। बता दें कि यह एक ठोस चट्टान पर बना है और इस पर चांदी का वर्क किया गया है। भव्‍यता से पूर्ण इस मंदिर के नाम को लेकर मान्‍यता है कि गयासुर नामक राक्षस के नाम पर इसका नाम रखा गया था। इसके पीछे भी एक लंबी कहानी है। पितृपक्ष के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटती है और लोग पितरों के तर्पण के लिए यहां पहुंचते हैं। मान्‍यता है कि तर्पण के बाद भगवान विष्णु के चरणों के दर्शन करने से समस्त दुखों का नाश होता है एवं पूर्वज पुण्यलोक को प्राप्त करते हैं। बता दें कि पटना से यहां तक की दूरी करीब 100 किलोमीटर है और आप यहां ट्रेन, बस, टैक्‍सी से भी आसानी से पहुंच सकते हैं।

temples in bihar,famous temples of bihar,popular religious sites in bihar,ancient temples in bihar,pilgrimage destinations in bihar,spiritual places in bihar,sacred temples of bihar,historic temples in bihar,must-visit temples in bihar,religious landmarks in bihar,architectural marvels in bihar temples,revered temples of bihar,cultural heritage sites in bihar,divine temples in bihar,exploring the temples of bihar

बाबा गरीब नाथ मंदिर

मुजफ्फरपुर में स्थित भगवान शिव का बाबा गरीबनाथ मंदिर, बिहार के प्राचीन मंदिरों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह मदिर तीन सौ साल पुराना है। पहले इस स्थान पर घना जंगल हुआ करता था। इस जंगल के बीच में सात पीपल के पेड़ थे। पेड़ों की कटाई के वक्त इनमें से रक्त जैसा लाल पदार्थ निकले लगा और एक अंदर से एक विशाल शिवलिंग मिला। जिसके बाद यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना होने लगी।

temples in bihar,famous temples of bihar,popular religious sites in bihar,ancient temples in bihar,pilgrimage destinations in bihar,spiritual places in bihar,sacred temples of bihar,historic temples in bihar,must-visit temples in bihar,religious landmarks in bihar,architectural marvels in bihar temples,revered temples of bihar,cultural heritage sites in bihar,divine temples in bihar,exploring the temples of bihar

पटन देवी मंदिर

बिहार की राजधानी पटना में पटन देवी मंदिर का इतिहास काफी रोचक माना जाता है। स्‍थानीय लोगों की यह मान्‍यता है कि यह मंदिर ही पटना शहर की रक्षा करता है और इसलिए मंदिर को रक्षिका भगवती पटनेश्वरी के नाम से भी जाना जाता है। 51 शक्तिपीठों में से एक पटनदेवी मंदिर भी है जहां माता स‍ती का जांघ गिरा था। इस मंदिर के अंदर महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली की मूर्तियां भी स्थापित हैं और नवरात्र के दिनों में यहां धूमधाम से पूजा अर्चना की जाती है। शादी के बाद नया जोड़ा यहां दर्शन को पहुचंते हैं और सौभाग्‍य व खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग