न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज़, पुनर्गठन का नोटिफिकेशन जल्द, दिसंबर तक चुनाव की संभावनाएं

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरणों में पहुंचती नजर आ रही है। प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार ने निकायों के पुनर्गठन और परिसीमन को लेकर तेज़ी से कदम बढ़ाए हैं। उम्मीद की जा रही है कि जून माह के अंत तक जयपुर से पहला औपचारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है, जिसके बाद दिसंबर तक चुनाव कराए जा सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 7:27:33

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज़, पुनर्गठन का नोटिफिकेशन जल्द, दिसंबर तक चुनाव की संभावनाएं

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरणों में पहुंचती नजर आ रही है। प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार ने निकायों के पुनर्गठन और परिसीमन को लेकर तेज़ी से कदम बढ़ाए हैं। उम्मीद की जा रही है कि जून माह के अंत तक जयपुर से पहला औपचारिक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है, जिसके बाद दिसंबर तक चुनाव कराए जा सकते हैं।

नोटिफिकेशन की उलटी गिनती शुरू

राज्य सरकार द्वारा नगर निकायों के पुनर्गठन और परिसीमन को लेकर जारी की गई गाइडलाइंस के आधार पर जिला प्रशासन ने जो प्रस्ताव भेजे थे, उनके संबंध में उठी आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसी के चलते पुनर्गठन से संबंधित पहला अधिसूचना इसी महीने जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं इस विषय पर गंभीर हैं और उन्होंने एक विशेष मंत्री समूह के साथ तीन अहम बैठकें कर 80 फीसदी निकाय परिसीमन प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति भी दे दी है। सूत्रों की मानें तो कोटा और जोधपुर समेत करीब दो दर्जन नगर निकायों के परिसीमन मसले पर अंतिम निर्णय के लिए एक और बैठक इस सप्ताह प्रस्तावित है।

312 निकायों के लिए चुनाव की संभावनाएं

प्रदेश में कुल 312 नगर निकाय हैं, जिनमें 13 नगर निगम, 51 नगर परिषद और लगभग 245 नगर पालिकाएं शामिल हैं। इन सभी का पुनर्गठन होते ही राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

यदि राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग द्वारा अगस्त तक आरक्षण संबंधी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाती है, तो नवंबर-दिसंबर तक इन सभी निकायों में चुनाव कराए जा सकते हैं। राज्य सरकार इस दिशा में चुनाव आयोग के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ रही है।

हाईकोर्ट में लंबित याचिकाएं भी निर्णायक मोड़ पर

नगर निकायों के परिसीमन में 2011 की जनगणना को आधार बनाने पर सवाल उठाते हुए तारानगर, बड़ी सादड़ी और देवगढ़ से याचिकाएं हाईकोर्ट में दाखिल की गई हैं। इसके साथ ही डीडवाना-कुचामन की बोरावड़ नगर पालिका में गांव जोड़ने के फैसले को भी चुनौती दी गई है। इन सभी मामलों में सरकार और स्वायत्त शासन विभाग द्वारा इसी महीने कोर्ट में जवाब दाखिल किया जाना है।

राजस्थान में भले ही अभी चुनाव की आधिकारिक तारीखें घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चरम पर हैं। सरकार, मंत्री समिति और निर्वाचन आयोग मिलकर दिसंबर 2025 तक निकाय चुनाव कराने की दिशा में लगातार कार्यरत हैं। नोटिफिकेशन के बाद की प्रक्रिया यदि समयबद्ध रही तो प्रदेश में एक बार फिर लोकतांत्रिक सहभागिता की रंगत देखने को मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?