न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजल ने फैमिली के साथ फोटो शेयर कर फैंस को बोला थैंक्स, तमन्ना ने बड़े भाई को यूं किया बर्थडे विश

‘सिंघम’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 19 जून को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। अब काजल ने अपने सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 2:09:06

2 News : काजल ने फैमिली के साथ फोटो शेयर कर फैंस को बोला थैंक्स, तमन्ना ने बड़े भाई को यूं किया बर्थडे विश

‘सिंघम’ फेम साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 19 जून को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। अब काजल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें मिली बधाइयों और शुभकामनाओं के लिए उन्हें चाहने वालों का आभार जताया है। काजल ने अपनी कुछ तस्वीरें भी फैंस के लिए शेयर की हैं। इनमें वह परिवार के साथ 'बीच' पर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में काजल अपने बेटे और पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती देखी जा सकती हैं। पहली तस्वीर में काजल रेत पर लेटी हुई कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रही हैं।

दूसरी में वह अपने बच्चे को गोद में लिए पति का हाथ पकड़े हैं। तीसरी फोटो में वह स्वीमिंग पूल के अंदर बेटे को गोद में लिए हुए हैं। काजल ने कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यारे दोस्तों, फैंस, परिवार, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आप सभी ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजकर मेरे दिन को और भी अच्छा बना दिया।” बता दें 30 अक्टूबर 2020 को काजल ने मुंबई के बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की थी।

साल 2022 में उन्होंने बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम नील रखा है। काजल का जन्म मुंबई में हुआ था। वह एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विनय अग्रवाल बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां सुमन अग्रवाल उसी कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी छोटी बहन निशा अग्रवाल भी दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक्टिव हैं। काजल ने मुंबई के सेंट ऐन्स हाई स्कूल और जय हिंद कॉलेज से पढ़ाई की, फिर के.सी. कॉलेज से मास मीडिया में ग्रेजुएशन किया।

काजल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह फिलहाल शंकर के डायरेक्शन में बन रही तमिल फिल्म ‘इंडियन 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। वह तेलुगू फिल्म ‘कन्नप्पा’ में माता पार्वती की भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार भी कैमियो करेंगे। इसके डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह हैं। इसके अलावा काजल के पास ‘उमा’ और ‘काजल कार्तिका’ जैसी फिल्में भी हैं।

तमन्ना भाटिया ने बड़े भाई आनंद भाटिया के साथ शेयर की पुरानी तस्वीरें, लिखा…

मशूहर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आज सोमवार (23 जून) को अपने बड़े भाई आनंद भाटिया का जन्मदिन मना रही हैं, जिनकी कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं। साथ ही प्यारा सा नोट भी लिखा है। तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है, जिसमें परिवार के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में वह आनंद के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वो पूरी फैमिली के साथ हैं।

इसके अलावा लास्ट फोटो में भाई-बहन का क्यूट अंदाज है। तमन्ना ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पुपु, मुझे मस्ती से भरा बचपन और ढेर सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया। मैं तुम्हें शब्दों से ज्यादा याद करती हूं और उससे भी ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं। मैं तुमसे फिर से मिलने और पूरे दिन मस्ती करने के लिए लिए दिन गिन रही हूं।”

बता दें तमन्ना कुछ समय पहले 'ओडेला 2' में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। तमन्ना के फैंस को उनकी अगली फिल्म 'Vvan' से काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें तमन्ना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी