न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, AICWA ने की जांच की मांग, ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर में हानिया को देख भड़के लोग

मुंबई की फिल्म सिटी में आज सोमवार (23 जून) सुबह एक धारावाहिक के सेट पर आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 1:17:57

2 News : ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, AICWA ने की जांच की मांग, ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर में हानिया को देख भड़के लोग

मुंबई की फिल्म सिटी में आज सोमवार (23 जून) सुबह एक धारावाहिक के सेट पर आग लग गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आग कथित तौर पर लोकप्रिय टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी। सीरियल में अभिनेत्री रूपाली गांगुली मुख्य भूमिका निभाती हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बृहन्मुंबई नगर निगम की दमकल को सुबह 6.10 बजे गोरेगांव (पूर्व) इलाके में फिल्म सिटी के दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी में स्थित मराठी ‘बिग बॉस’ सेट के पीछे ‘अनुपमा’ सेट के एक टेंट क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली।

चार दमकल गाड़ियां और इतने ही जंबो टैंकर मौके पर पहुंचे। नगर निगम अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर एक सहायक संभागीय अग्निशमन अधिकारी और तीन स्टेशन अधिकारी तैनात किए गए थे, जहां आग बुझाने का काम चल रहा था। खबरों की मानें तो 'अनुपमा' के सेट पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मुंबई के अग्निशमन केंद्र के मुताबिक आग पहले सेट पर बने टेंट एरिया में लगी थी। लेकिन देखते ही देखते उसने पूरे सेट को चपेट में ले लिया। 'अनुपमा' में नजर आने वाला ‘अनुपमा’ का घर और कोठारी निवास तक जलकर खाक हो गया।

‘अनुपमा’ में ‘प्रेम’ की भूमिका अदा करने वाले शिवम खजुरिया ने कहा मुझे खुद इस बारे में मीडिया के जरिए पता चला है। मेरी आज छुट्टी थी और मैं लोगों से जुड़ने की कोशिश में लगा हुआ हूं। मुझे पता चला कि आग सुबह 6 बजे लगी है लेकिन शुक्र है कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर पूरी जांच की मांग की है।

उन्होंने निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस, टेलीविजन चैनल साथ ही फिल्म सिटी के प्रबंध निदेशक और श्रम आयुक्त के खिलाफ आपराधिक एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके अलावा AICWA मांग करता है कि जांच में यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि क्या आग जानबूझकर निर्माताओं या चैनल द्वारा अवैध रूप से बीमा का दावा करने के लिए लगाई गई थी - एक भयावह संभावना जिसका मतलब वित्तीय लाभ के लिए जान जोखिम में डालना होगा।

‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया को लेने से लोग दिलजीत को सुना रहे खरी-खोटी

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि इसे देखते ही लोग भड़क गए, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी हैं। अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा रखा है। दिलजीत ने फिल्म को भारत को छोड़ पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया में 27 जून को रिलीज करने का ऐलान किया है।

ट्रेलर देख लोग सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने दिलजीत के लिए लिखा, “इसको कुछ ज्यादा ही प्यार है पाकिस्तानियों से। इसको भेज दो वहां पर।” दूसरे ने दिलजीत के चेहरे पर जूते के निशान वाली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “कंगना (रनौत) सही थी। ये सुअर है, सुअर ही रहेगा।” तीसरे ने लिखा, “दिलजीत दोसांझ को जो नफरत मिल रही है, वह उसके लायक नहीं है। वह और ज्यादा नफरत और बेल्ट ट्रीटमेंट डिजर्व करता है।” चौथे ने कमेंट किया, “दिलजीत दोसांझ पाकिस्तान के लिए आपका प्यार उजागर हो गया है। अपनी फिल्म के साथ भाड़ में जाओ। लेकिन हम भारतीय आतंकवादियों को सपोर्ट नहीं करेंगे और ना ही उन्हें कास्ट करने वालों को।”

पांचवें ने लिखा, “पाकिस्तान से लेकर नाजायज औलाद खालिस्तान तक दिलजीत दोसांझ को भारत विरोधी ताकतों से बेहद लगाव है। दिलजीत अब हानिया के साथ पोज दे रहे हैं। वही पाकिस्तानी एक्ट्रेस, जिसका अकाउंट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और भारतीय सेना के खिलाफ दुष्प्रचार के चलते बैन कर दिया गया था।” हानिया ने 7 मई को आतंकवाद पर हुई कार्रवाई को कायरतापूर्ण बताया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक