न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर सितारे ज़मीन पर का धमाका, पहला वीकेड 60 करोड़ के पार, कुबेर और जाट को पछाड़ा

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने अपने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹29.22 करोड़ की कमाई की है। इस आंकड़े के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन ₹60.28 करोड़ हो गया है, और यह अब तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 June 2025 2:42:30

बॉक्स ऑफिस पर सितारे ज़मीन पर का धमाका, पहला वीकेड 60 करोड़ के पार, कुबेर और जाट को पछाड़ा

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने अपने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹29.22 करोड़ की कमाई की है। इस आंकड़े के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन ₹60.28 करोड़ हो गया है, और यह अब तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। यह आमिर की आठवीं ऐसी फिल्म बनने की ओर अग्रसर है जो ₹100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर सकती है।

पहले वीकेंड में लगातार उछाल

'सितारे ज़मीन पर' ने शुक्रवार को ₹10.7 करोड़ से अपना खाता खोला था, जो कि आमिर खान के हालिया करियर ग्राफ को देखते हुए एक अच्छा संकेत था। शनिवार को फिल्म की कमाई में 88.79% की बढ़त देखी गई और इसने ₹20.2 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को भी यह ट्रेंड जारी रहा और फिल्म ने 44.65% की और छलांग लगाई।

इस तरह पहले तीन दिनों का कुल कलेक्शन ₹60.28 करोड़ रहा, जो आमिर खान की पिछली फ्लॉप फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (₹61.36 करोड़) के पूरे वीकेंड कलेक्शन के लगभग बराबर है।

‘कुबेर’ और ‘जाट’ को पछाड़ा

'सितारे ज़मीन पर' ने अपने पहले वीकेंड पर कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा है:

—अक्षय कुमार की 'केसरी 2' – ₹29.5 करोड़

—सनी देओल की 'जाट' – ₹40.25 करोड़

—साउथ की फिल्म 'कुबेर' – ₹49.07 करोड़ (हालांकि इसने पहले दिन ‘सितारे’ से ज्यादा कमाया था)

इन सभी को पछाड़ते हुए आमिर की फिल्म ने साफ कर दिया है कि कंटेंट और स्टार पावर का मेल आज भी दर्शकों को खींच सकता है।

साल 2025 की बड़ी फिल्मों में शामिल

2025 में रिलीज हुई फिल्मों में अब तक का वीकेंड कलेक्शन कुछ इस प्रकार रहा:

—सिकंदर (सलमान खान): ₹74.5 करोड़

—स्काई फोर्स: ₹62.25 करोड़

—सितारे ज़मीन पर: ₹60.28 करोड़ (अब तक)

इस लिहाज से 'सितारे ज़मीन पर' इस साल की टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो चुकी है और संभवतः 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली अगली बड़ी फिल्म बन सकती है।

आमिर खान की 100 करोड़ क्लब की राह

अगर 'सितारे ज़मीन पर' ₹100 करोड़ पार करती है, तो यह आमिर की 8वीं 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म होगी। इससे पहले जिन फिल्मों ने यह उपलब्धि हासिल की है, वे हैं:

—ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

—सीक्रेट सुपरस्टार

—दंगल

—पीके

—धूम 3

—3 इडियट्स
—गजनी

क्या 'सितारे ज़मीन पर' बनाएगी नया रिकॉर्ड?

फिल्म की स्क्रिप्ट, इमोशनल अपील और आमिर की परफॉर्मेंस को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सराहना मिली है। अगर यह रफ्तार बनी रही, तो आने वाले सप्ताह में फिल्म ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है और साल 2025 की सबसे सफल फिल्मों की सूची में शामिल हो सकती है।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
'निर्दयी और शर्मनाक हमला...', काबुल एयरस्ट्राइक में 400 की मौत; भारत ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
टीएमसी ने 291 उम्मीदवारों का किया ऐलान, ममता बनर्जी नंदीग्राम से बाहर, सहयोगी दल के लिए छोड़ीं 3 सीटें
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष पर चीन का रुख स्पष्ट, इन देशों को देगा मानवीय मदद
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
चांदी में 6000 रुपये का उछाल, सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी – जानें आज का ताजा भाव
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार हुई धीमी, 18वें दिन कमाए इतने करोड़
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
डेस्क जॉब वालों के लिए बेस्ट एक्सरसाइज, पेट की चर्बी होगी तेजी से कम
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन