न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका की ईरान को कड़ी चेतावनी – 'अगर किया हमला, तो भुगतना पड़ेगा अंजाम'; UNSC में गूंजी ट्रंप की धमकी

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच UNSC की आपात बैठक में अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी दी। डोनाल्ड ट्रंप की धमकी दोहराई गई कि किसी भी तरह का हमला महंगा पड़ेगा। जानिए क्या बोले अमेरिका के प्रतिनिधि और क्या होगा ईरान का जवाब।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 1:08:45

अमेरिका की ईरान को कड़ी चेतावनी – 'अगर किया हमला, तो भुगतना पड़ेगा अंजाम'; UNSC में गूंजी ट्रंप की धमकी

इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग अब बेहद संवेदनशील और चिंताजनक दौर में पहुंच चुकी है। दोनों देशों को इस संघर्ष में अब तक भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। लेकिन हालात तब और गंभीर हो गए जब अमेरिका ने इस संघर्ष में खुलकर दखल दे दिया। अमेरिका ने अपने B2 बॉम्बर्स से हमला करते हुए ईरान के तीन महत्वपूर्ण परमाणु स्थलों को निशाना बनाया। जवाब में ईरान ने भी सख्त तेवर दिखाए और साफ कह दिया कि अब उसकी सेना तय करेगी कि अमेरिका को कब और किस तरीके से जवाब दिया जाएगा।

अमेरिका ने दोहराई चेतावनी – ‘हम तैयार हैं जवाब देने को’

इसी बीच अमेरिका ने एक बार फिर अपना सख्त रुख दिखाया और ईरान को खुली चेतावनी दे डाली। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत डोर्थी शी ने सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी को दोहराते हुए कहा कि – "अगर अमेरिका या उसके सैनिक ठिकानों पर ईरान की ओर से कोई सीधा या परोक्ष हमला हुआ, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा।"

अमेरिका ने ईरान पर लगाए गंभीर आरोप

डोर्थी शी ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका ने यह कार्रवाई खुद की और इजरायल की सुरक्षा के लिए की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान लगातार परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिशों में जुटा हुआ है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गलत जानकारी फैला रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि ईरान बातचीत की संभावनाओं को जानबूझकर विफल कर रहा है।

UNSC से अमेरिका की अपील – ‘ईरान को रोको’

अमेरिका ने सुरक्षा परिषद से यह भी अपील की कि वह ईरान को 47 सालों से इजरायल को समाप्त करने के प्रयासों को रोकने, अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करने और अमेरिकी हितों व नागरिकों को निशाना बनाने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

क्या खत्म होगी यह जंग? नेतन्याहू का बड़ा बयान

इस युद्ध के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि इजरायल अब अपने लक्ष्य – ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं और परमाणु कार्यक्रम के खतरों को समाप्त करने – के बेहद करीब है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही यह उद्देश्य पूरा हो जाता है, ऑपरेशन रोक दिया जाएगा और युद्ध की समाप्ति की ओर बढ़ा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत