न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UNSC की आपात बैठक में गरजे ईरानी राजदूत, बोले – अब अमेरिका को मिलेगा करारा जवाब, बताई 5 वजहें

UNSC की आपात बैठक में ईरान ने अमेरिका पर पलटवार की घोषणा कर दी है। राजदूत इरावानी ने अमेरिका पर हमले के 5 ठोस कारण गिनाए और कहा – अब हमारी सेना तय करेगी कि कब और कैसे जवाब देना है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 12:25:18

UNSC की आपात बैठक में गरजे ईरानी राजदूत, बोले – अब अमेरिका को मिलेगा करारा जवाब, बताई 5 वजहें

ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर अमेरिका द्वारा किए गए बंकर बस्टर बम हमले के बाद पूरी दुनिया में तनाव का माहौल बन गया है। इस हमले ने दो बेहद अहम सवाल खड़े कर दिए हैं – क्या ईरान अब अमेरिका पर पलटवार करेगा? और अगर करेगा, तो कब तक? इन अटकलों के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावानी ने स्पष्ट रूप से एक बड़े ऐलान के साथ जवाब दे दिया है – "हां, अब अमेरिका पर जवाबी हमला होगा और इसके पीछे ठोस वजहें हैं।"

इरान के राजदूत ने क्यों कहा 'अब जवाब तय है'?

मेहर न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, UNSC में बुलाई गई बैठक के दौरान ईरान के राजदूत ने अमेरिका पर संभावित हमले के 5 ठोस और वैध कारण भी गिनाए, जिससे यह साफ हो गया कि ईरान अब चुप नहीं बैठेगा। जानिए वे कारण, जो ईरान को अमेरिका के खिलाफ आक्रामक कदम उठाने के लिए मजबूर कर रहे हैं:

ये हैं वो 5 वजहें जिनसे अमेरिका पर अटैक अब तय माना जा रहा है:

1. संप्रभुता पर हमला:

इरावानी ने जोर देकर कहा कि अमेरिका ने बिना किसी वैध आधार के एक शांतिप्रिय देश की संप्रभुता का हनन किया है। ईरान हमेशा परमाणु अप्रसार संधि का पालन करता रहा है, बावजूद इसके अमेरिका ने सैन्य हमला कर अपनी मंशा साफ कर दी है।

2. आतंकवाद को समर्थन:

राजदूत के अनुसार, अमेरिका मिडिल ईस्ट में आतंकी गुटों का खुला समर्थन करता है और गाजा पर इजरायली हमलों पर मौन साधे रहता है। यह मानवता के खिलाफ एक गंभीर अपराध है। उन्होंने दो टूक कहा, "दुनिया भले चुप रहे, लेकिन ईरान अब चुप नहीं रहेगा।"

3. वार्ता से पहले हमला – विश्वासघात:

इरावानी ने बताया कि 16 जून को ओमान के मस्कट में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता होनी थी। लेकिन उससे ठीक 3 दिन पहले, 13 जून को इजरायल ने हमला कर सारी प्रक्रिया को कमजोर कर दिया। सवाल ये है – वार्ता से कौन भाग रहा है?

4. कासिम सुलेमानी की हत्या:

ईरान ने UNSC में कड़े शब्दों में कहा कि अमेरिका ने ईरान के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी कासिम सुलेमानी की हत्या कर अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है। यह किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता।

5. शांति प्रयासों पर हमला:

भले ही ईरान-इजरायल संघर्ष जारी है, फिर भी ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची यूरोपीय देशों से शांति वार्ता कर रहे थे। लेकिन अमेरिका को यह मंजूर नहीं था और उसने ईरानी ठिकानों पर हमला कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

कौन-कौन से देश आए ईरान के समर्थन में?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ईरान को समर्थन मिल रहा है। रूस और चीन के साथ-साथ पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया ने भी अमेरिका के हमले की कड़ी आलोचना की है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले को सीधा-सीधा संप्रभुता पर चोट बताया है। वहीं नॉर्थ कोरिया ने भी अमेरिका के खिलाफ एक तीखा बयान जारी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत