न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉ. रवि शर्मा की मौत से आक्रोश, ARISDA ने किया आंदोलन का ऐलान, आज काली पट्टी बांधकर काम करेंगे डॉक्टर

उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में करंट लगने से हुई डॉ. रवि शर्मा की मौत ने प्रदेशभर के डॉक्टरों को झकझोर कर रख दिया है। चिकित्सकों की संस्था (अरिस्दा) ARISDA (एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स) ने सोमवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है, जिसके तहत आज डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 9:52:09

डॉ. रवि शर्मा की मौत से आक्रोश, ARISDA ने किया आंदोलन का ऐलान, आज काली पट्टी बांधकर काम करेंगे डॉक्टर

उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में करंट लगने से हुई डॉ. रवि शर्मा की मौत ने प्रदेशभर के डॉक्टरों को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद अब पूरे राजस्थान में चिकित्सकों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। चिकित्सकों की संस्था (अरिस्दा) ARISDA (एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स) ने सोमवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है, जिसके तहत आज डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। यह विरोध केवल एक हादसे के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बदहाल हॉस्टल व्यवस्था और लापरवाही की लंबी श्रृंखला के खिलाफ है।

हॉस्टल की बदहाल स्थिति बनी मौत की वजह: ARISDA

ARISDA अध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक ‘दुर्घटना’ नहीं है, बल्कि मेडिकल कॉलेज हॉस्टलों की जर्जर स्थिति और प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने बताया कि केवल उदयपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य राजकीय मेडिकल कॉलेजों में भी हॉस्टलों की हालत चिंताजनक है। डॉक्टरों की मांग है कि डॉ. रवि शर्मा की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज हो, उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए और मृतक के परिजनों को मुआवजा व एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए।

मांगें नहीं मानी गई तो होगा उग्र आंदोलन

ARISDA ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र मांगें नहीं मानी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। सोमवार को विरोध की शुरुआत डॉक्टरों द्वारा काली पट्टी बांधकर काम करने से हो रही है, जबकि मंगलवार को सभी जिलों में कलेक्टर और एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेशभर के अस्पतालों में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

पोस्टमार्टम के बाद भी बना रहा विवाद, रिपोर्ट पर संदेह

डॉ. रवि शर्मा की मौत के बाद पहले पोस्टमॉर्टम में अस्पष्ट निष्कर्ष सामने आया था। रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग पर शनिवार को जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया, लेकिन उसमें भी किसी ठोस कारण का उल्लेख नहीं हुआ। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि रवि शर्मा की मौत करंट लगने से ही हुई है और रिपोर्ट में इसे पूरी तरह से नकारा नहीं गया है। इस अस्पष्टता से आक्रोश और गहराता जा रहा है।

परिजनों ने 100 घंटे बाद उठाया शव, अंतिम विदाई में उमड़ा भावनाओं का सैलाब

डॉ. रवि शर्मा के परिजनों ने चार दिनों तक विरोध के बाद रविवार देर रात शव उठाया। मेडिकल कॉलेज के दिलशाद हॉस्टल में हादसे के बाद मृत शरीर को परिजनों ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट और सरकार के आश्वासनों के बाद अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव मकराना (नागौर) ले जाया। इस दौरान साथी रेजिडेंट्स ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। कई रेजिडेंट डॉक्टर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उदयपुर से रवाना हुए।

राजस्थान भर में रेजिडेंट्स की एकजुटता, हड़ताल का ऐलान

उदयपुर रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेन्द्र सेवदा ने बताया कि राज्यभर के रेजिडेंट्स ने इस आंदोलन को समर्थन दिया है। सोमवार को सभी मेडिकल कॉलेजों में सुबह 7 से 10 बजे तक कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया गया है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।

एक मौत, जो लापरवाह सिस्टम की पोल खोल गई

डॉ. रवि शर्मा की दुखद मौत ने सरकारी हॉस्टलों की दयनीय स्थिति और प्रशासनिक उदासीनता को उजागर कर दिया है। यह केवल एक डॉक्टर की मौत नहीं, बल्कि उस प्रणाली पर सवाल है, जो अपनी रीढ़ माने जाने वाले चिकित्सकों की सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं कर पा रही। अब देखना होगा कि सरकार इस गहरी संवेदनशीलता को समझते हुए मांगों पर अमल करती है या आंदोलन और तेज़ होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?