न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बूंदी में इंद्रदेव की कृपा: 23 बांधों में पानी की आवक, चांदा का तालाब छलका, भीमलत भी भरने की कगार पर

बूंदी जिले में दो दिनों की जोरदार बारिश ने मानो जीवनदायिनी जल की बहार ला दी है। इंद्रदेव की इस मेहरबानी से जिले के 23 बांधों में पानी की आवक दर्ज की गई है। चांदा का तालाब छलक उठा है और भीमलत बांध भी भरने की कगार पर पहुंच गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 9:37:46

बूंदी में इंद्रदेव की कृपा: 23 बांधों में पानी की आवक, चांदा का तालाब छलका, भीमलत भी भरने की कगार पर

बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले में दो दिनों की जोरदार बारिश ने मानो जीवनदायिनी जल की बहार ला दी है। इंद्रदेव की इस मेहरबानी से जिले के 23 बांधों में पानी की आवक दर्ज की गई है। चांदा का तालाब छलक उठा है और भीमलत बांध भी भरने की कगार पर पहुंच गया है। मानसून की इस पहली बड़ी बारिश ने क्षेत्र में पानी का संकट काफी हद तक कम कर दिया है।

चांदा का तालाब छलका, भीमलत हुआ लगभग भरपूर

बूंदी जिले के जल संसाधन विभाग के कनिष्ठ अभियंता धनराज मीणा ने बताया कि शुरुआती बारिश से जिले के प्रमुख बांधों में पानी की पर्याप्त आवक हो चुकी है। चांदा का तालाब अपनी भराव क्षमता 21.50 फीट को पार कर 22 फीट तक भर चुका है, जिससे बांध पर आधा मीटर की चादर चल रही है। वहीं, भीमलत बांध में 33 फीट पानी भर चुका है और इसकी कुल क्षमता 36 फीट है। यदि अगले एक-दो दिन बारिश जारी रही तो यह भी ओवरफ्लो कर जाएगा।

‘मिनी गोवा’ बरधा बांध में भी पानी बढ़ा

तालेड़ा क्षेत्र में स्थित बरधा बांध, जिसे पर्यटक 'मिनी गोवा' के नाम से जानते हैं, अब तक 16.50 फीट पानी से भर चुका है जबकि इसकी कुल क्षमता 21 फीट है। लगातार बारिश हुई तो यहां भी पानी की चादर चलने लगेगी। यह बांध पिकनिक स्पॉट के रूप में प्रसिद्ध है और हर साल भरते ही पर्यटकों की भीड़ लग जाती है।

बारिश के आंकड़े: बूंदी में 53 एमएम, नैनवा में सर्वाधिक

सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम के अनुसार, बीते 24 घंटे में बूंदी जिले में कुल 53 एमएम वर्षा दर्ज की गई। नैनवा में सबसे अधिक 31 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा तालेड़ा और इंद्रगढ़ में 8-8 एमएम, बूंदी और हिंडोली में 2-2 एमएम तथा केशवराय पाटन और रायथल में 1-1 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिले में पानी की आवक से किसानों और ग्रामीणों में खुशी

बारिश से सभी प्रमुख नदियों, तालाबों और बांधों में अच्छी आवक हुई है। इससे किसानों को राहत मिली है और खरीफ की फसलों के लिए बेहतर शुरुआत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों और किसानों में जलभराव की खबर से उल्लास का माहौल है, क्योंकि जल संकट की आशंका अब कुछ समय के लिए टल गई है।

बूंदी में मानसून की पहली बड़ी बारिश ने न सिर्फ बांधों को जल से भर दिया है, बल्कि आमजन को गर्मी और पानी की चिंता से भी राहत दी है। अगर बारिश का यही क्रम कुछ दिन और बना रहा तो यह जल भंडारण पूरे साल के लिए अमूल्य साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?