Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुशाल की ब्रेकअप पर पोस्ट के बाद अब शिवांगी ने दी रिएक्शन, खुद को श्रेयस के बच्चों की मां मानती हैं ये एक्ट्रेस

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर कुशाल टंडन की जोड़ी कुछ समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस की नजरों में वे टीवी के मोस्ट पॉपुलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 12:27:56

2 News : कुशाल की ब्रेकअप पर पोस्ट के बाद अब शिवांगी ने दी रिएक्शन, खुद को श्रेयस के बच्चों की मां मानती हैं ये एक्ट्रेस

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर कुशाल टंडन की जोड़ी कुछ समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस की नजरों में वे टीवी के मोस्ट पॉपुलर जोड़ी में से एक थे। उनकी नजदीकियों को देखते हुए लगने लगा था कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि हाल ही में कुशाल ने अपने ब्रेकअप की खबर कंफर्म की, जिससे फैंस का दिल टूट गया। कुशाल के ब्रेकअप को ऑफिशियल करने के बाद अब शिवांगी ने भी अपना बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने खुद से प्यार करो का मैसेज दिया है। शिवांगी ने रविवार (22 जून) को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की। यह ब्रेकअप के बारे में कुशाल की पोस्ट का जवाब लग रहा है।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के कैप्शन में लिखा, “बेबी गर्ल, अभी खुद से थोड़ा ज्यादा प्यार करो। तुम बहुत कुछ बैलेंस कर रही हो, ऐसी चीजों को संभाल रही हो, जिन्हें कोई नहीं देख सकता और अपना बेस्ट कर रही हो। खुद को अनुग्रह दो।” शिवांगी की यह पोस्ट सामने आने के बाद उन्हें चाहने वाले लोग मान रहे हैं कि उन्होंने ब्रेकअप को लेकर रिएक्शन दी है। बता दें कि कुशाल ने 15 जून को शिवांगी के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की। कुशाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ''जितने भी लोग मुझे पसंद है, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि शिवांगी और मैं अब साथ नहीं हैं। 5 महीने से ज्यादा हो गए हैं, इसलिए..''

उल्लेखनीय है कि शिवांगी और कुशाल टीवी शो ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ के सेट पर साल 2023 में मिले थे। एकता कपूर के इस शो में दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर उन्हें प्यार हो गया। साल 2024 में कुशाल ने एक्ट्रेस संग रिलेशनशिप को कंफर्म किया था, जिसके बाद दोनों की सगाई की खबरें भी सोशल मीडिया पर चलने लगी थीं। हालांकि बाद में कपल ने इन सारी खबरों को फेक बताया था। दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर होने के बाद भी फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे।
shivangi joshi,actress shivangi joshi,kushal tandon,actor kushal tandon,shivangi kushal,shivangi kushal breakup,edin rose,actress edin rose,shreyas iyer,edin shreyas एडिन रोज भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की इन बातों पर हैं फिदा

श्रेयस अय्यर इस समय भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हैं। वे देश के लिए तीनों फॉर्मेट में कई यादगार पारियां खेल चुके हैं। उनकी कप्तानी में किंग्स पंजाब इसी महीने खेले गए आईपीएल-18 के फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। पिछले साल उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया था। श्रेयस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे अभी कुंवारे हैं और लड़कियों में उन्हें लेकर जबरदस्त दीवानगी है।

इस बीच ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट एडिन रोज ने श्रेयस के प्रति अपने गहरे प्रेम का खुलासा कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एडिन ने यह दावा किया कि वह मन ही मन श्रेयस से शादी कर चुकी हैं और खुद को उनके बच्चों की मां मानती हैं। अपनी बेबाकी और ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर एडिन ने हाल ही फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर अपने दिल की बात रखी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि मैं श्रेयस अय्यर के बच्चों की मां हूं। मेरे मन में मैं उनसे शादी कर चुकी हूं।

श्रेयस की विनम्रता, उनका खेल के प्रति समर्पण और उनकी शख्सियत मुझे हर दिन प्रेरित करती है। वे जिस तरह से मैदान पर खेलते हैं, जिस तरह से अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हैं, वह मुझे बहुत प्रभावित करता है। एडिन ने इंटरव्यू में एक मजेदार “मैरिज, हुकअप, डेट” सेगमेंट में हिस्सा लिया। बता दें 26 वर्षीय एडिन के पिता का ताल्लुक बर्मा और तमिल मूल से है, जबकि उनकी मां कर्नाटक से हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका