Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोकामना पूर्ती के लिए जाने जाते हैं देश के ये प्रसिद्ध 8 गणेश मंदिर

देवों में सर्वप्रथम पूजनीय हैं गणपति जी जिनके आशीर्वाद से ही किसी भी मंगल कार्य की शुरुआत की जाती हैं। जब भी कभी शादी हो तो सबसे पहला कार्ड विनायक जी के मंदिर ही जाता हैं। गणपति जी की महिमा निराली हैं जो भक्तों की परेशानियों को दूर करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 8:02:18

मनोकामना पूर्ती के लिए जाने जाते हैं देश के ये प्रसिद्ध 8 गणेश मंदिर

देवों में सर्वप्रथम पूजनीय हैं गणपति जी जिनके आशीर्वाद से ही किसी भी मंगल कार्य की शुरुआत की जाती हैं। जब भी कभी शादी हो तो सबसे पहला कार्ड विनायक जी के मंदिर ही जाता हैं। गणपति जी की महिमा निराली हैं जो भक्तों की परेशानियों को दूर करते हैं। इसी आस्था के चलते देशभर में गणपति जी के कई मंदिर हैं जिनके दर्शन करने के लिए भक्त पहुंचते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे गणेश मंदिरों के बारे में बतानें जा रहे हैं जो मनोकामना पूर्ती के लिए जाने जाते हैं। तो आइये जानते हैं इन गणेश मंदिरों के बारे में...
ganesh temples,ganesh temples in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,india holidays,india tourism,tourist places रणथम्बौर गणेश मंदिर, राजस्थान

यहां त्रिनेत्री गणेश मंदिर है। पूरे देश से लोग मांगलिक कार्य के दौरान सपरिवार गणेश निमंत्रण के लिए त्रिनेत्री गणेश जी को बकायदा चिट्ठी लिखकर निमंत्रण देते हैं। घर में शादी ब्याह हो तो गणेश निमंत्रण अक्सर आसपास के प्रसिद्ध मंदिर में दिया जाता है लेकिन परम्परा है कि लोग शादी कार्ड रणथम्बौर में डाक या कुरियर से भिजवाते हैं। यहां भेजे जाने वाले कार्ड्स या चिट्ठियों पर बस इतना ही लिखना काफी होता है श्री गणेज जी रणथम्बौर। यहां पहुंचने वाले कार्ड्स को बाकायदा गणेश जी प्रतिमा के सामने लाकर उनके कान में पढ़कर सुनाया जाता है। साथ ही साथ गणेश जी के चरणों में कार्ड रख मांगलिक कार्य निर्विघ्न होने की कामना की जाती है। हर वर्ष गणेश चतुर्थी के दिन मंदिर के पास गणेश मेला का आयोजन होता हैए जहां लाखों लोग आते हैं। ganesh temples,ganesh temples in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,india holidays,india tourism,tourist places उच्ची पिल्लयार कोइल मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में त्रिचि नाम के स्थान पर रॉक फोर्ट पहाड़ी की चोटी है जहां भगवान गणेश का उच्ची पिल्लयार नाम का प्रसिद्ध मंदिर बसा हुआ है। यह मंदिर लगभग 273 फुट की ऊंचाई पर है और मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 400 सिढ़ियों की चढ़ाई करनी पड़ती है। इस मंदिर की स्थापना का कारण रावण के भाई विभीषण से जुड़ा हुआ है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रावण के वध के बाद श्रीराम ने विभीषण को भगवान रंगनाथ की मूर्ति भेंट की थी। श्रीराम ने विभीषण से कहा था कि इस बात का ध्यान रखना कि एक बार जहां भी यह मूर्ति रखोगे, वहीं यह स्थापित हो जाएगी। विभीषण उस मूर्ति को लंका ले जाना चाहते थे। रास्ते में विभीषण की इच्छा कावेरी नदी में स्नान करने की हुई, लेकिन वह मूर्ति को जमीन पर नहीं रखना चाहते थे। तभी भगवान गणेश चरवाहे का रूप धारण कर वहां आए और बोले कि तुम स्नान कर लो तब तक वे मूर्ति अपने पास रखेंगे। विभीषण मूर्ति देकर स्नान करने गए तभी गणेश जी ने भगवान रंगनाथ की मूर्ति को वहीं जमीन पर रख दिया। ganesh temples,ganesh temples in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,india holidays,india tourism,tourist places श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर, पुणे

श्रीमंत दग्दूसेठ हलवाई मंदिर महाराष्ट्र का दूसरा लोकप्रिय गणेश मंदिर है, जो पुणे में स्थित है। यह मंदिर अपने वास्तु कला के लिए भी प्रसिद्ध है। पुणे के दग्दूसेठ हलवाई के बेटे की प्लेग से मौत होने के बाद उसने इस मंदिर को 1893 में बनवाया था। इस मंदिर में देशकृविदेश से लोग भगवान गणेश के दर्शन के लिए आते हैं। ganesh temples,ganesh temples in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,india holidays,india tourism,tourist places चिंतामन गणेश मंदिर, भोपाल

भोपाल से 2 किलोमीटर दूर सीहोर में स्थित चिंतामन गणेश मंदिर का निर्माण राजा विक्रमादित्य ने कराया था। इस मंदिर में स्थापति मूर्ति स्वयं गणेश जी राजा को प्रदान की थी और उनसे मंदिर निर्माण को कहा था। दंतकथा के अनुसार एक बार राजा के स्वप्न में गणपति आए और पार्वती नदी के तट पर पुष्प रूप में अपनी मूर्ति होने का संकेत दिया और कहा कि इसे मंदिर में स्थापति कर दें। राजा विक्रमादित्य को पार्वती नदी के तट पर वह पुष्प मिला तो वह लेकर लौट रहे थे कि रास्ते में रात हो गई औ वह पुष्प वहीं रखकर विश्राम करने लगे और तभी वह पुष्प गणपति की मूर्ति में परिवर्तित होकर जमीन में धंस गया। अंगरक्षकों ने जंजीर से रथ को बांधकर मूर्ति को जमीन से निकालने की बहुत कोशिश की पर मूर्ति निकली नहीं। तब विक्रमादित्य ने गणमति की मूर्ति वहीं स्थापित कर इस मंदिर का निर्माण कराया। ganesh temples,ganesh temples in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,india holidays,india tourism,tourist places कनिपकम विनायक मंदिर, चित्तूर

यह विनायक मंदिर आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले में कनिपकम में स्थित है। कुलोथुंग चोला ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। बाद में 14वीं सदी के प्रारंभ में विजयनगर साम्राज्य के शासकों ने इस मंदिर का विस्तार कराया। भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। अधिकतर भक्त ब्रह्मोत्सवम फेस्टिवल के दौरान गणेश चतुर्थी को विनायक के दर्शन के लिए आते हैं। ganesh temples,ganesh temples in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,india holidays,india tourism,tourist places मधुर महागणपति, केरल

शिव पार्वती पुत्र गणेशजी का एक विशेष मंदिर केरल में मधुरवाहिनी नदी के तट पर स्थित है। मंदिर का नाम मधुर महागणपति है। इसका निर्माणकाल 10वीं शताब्दी का माना जाता है। कहते हैं कि प्रारंभ में यह भोलेनाथ का मंदिर था। लेकिन एक दिन मंदिर के पुजारी का नन्हा सा बेटा मंदिर पहुंचा और मंदिर की दीवार पर गणेशजी की आकृति बना दी। कहते हैं मंदिर के गर्भगृह की दीवार पर बनाई हुई गणपति की आकृति धीरे।धीरे अपना आकार बढ़ाने लगी। धीरे।धीरे वह काफी बड़ी हो गई। तब से ही यह मंदिर गणपति का विशेष मंदिर कहलाने लगा। कहते हैं कि मधुर महागणपति मंदिर में एक बार टीपू सुलतान आया और मंदिर को ध्वस्त करना चाहा। लेकिन अचानक ही उसका दिमाग बदल गया और वह बिना मंदिर को क्षति पहुंचाए ही वापस चला गया। मान्यता है कि गणपति अपने द्वार से कभी भी किसी को भी खाली नहीं जाने देते। ganesh temples,ganesh temples in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,india holidays,india tourism,tourist places बड़ा गणेश मंदिर, उज्जैन

उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित बड़े गणेशजी का मंदिर बेमिसाल है। इस मंदिर में स्थापित गणपतिजी की प्रतिमा विश्वभर में स्थापित विशाल मूर्तियों में से एक है। जानकारी के अनुसार मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा की स्थापना महर्षि गुरु महाराज सिद्धांत वागेश पं नारायणजी व्यास ने करवाई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि बप्पा की इस मूर्ति में सीमेंट का नहीं बल्कि इसमें गुड़ और मेथी दानों का प्रयोग किया गया है। साथ ही इस मूर्ति के निर्माण में ईंट, चूने, बालू और रेत का प्रयोग किया गया है। मूर्ति को बनाने में सभी पवित्र तीर्थ स्थलों का जल और सात मोक्षपुरियों मथुरा, द्वारिका, अयोध्या, कांची, उज्जैन, काशी और हरिद्वार से लाई हुई मिट्टी भी मिलाई गई है। सभी पवित्र तीर्थ स्थलों के जल और मोक्षपुरियों की मिट्टी के चलते इस स्थान को और भी अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। ganesh temples,ganesh temples in india,temples in india,india tourism,tourist places in india,india holidays,india tourism,tourist places सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

यह प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित है। यह शहर के वैभवशाली मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण 1801 में लक्ष्मण विठु और देउबाई पाटिल ने कराया था। इस मंदिर के अंदर एक छोटे मंडपम में भगवान गणेश के सिद्धिविनायक रूप की प्रतिमा प्रतिष्ठापित की गई है। सूक्ष्म शिल्पाकारी से परिपूर्ण गर्भगृह के लकड़ी के दरवाजों पर अष्टविनायक को प्रतिबिंबित किया गया है, जबकि अंदर की छतें सोने की परत से सुसज्जित हैं। गर्भ गृह में भगवान गणेश की प्रतिमा अवस्थित हैण् उनके ऊपरी दाएं हाथ में कमल और बाएं हाथ में अंकुश है और नीचे के दाहिने हाथ में मोतियों की माला और बाएं हाथ में मोदक लड्डुओं भरा कटोरा है। गणपति के दोनों ओर उनकी दोनों पत्नियां रिद्धि और सिद्धि मौजूद हैं जो धन, ऐश्वर्य, सफलता और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने का प्रतीक है। मस्तक पर अपने पिता शिव के समान एक तीसरा नेत्र और गले में एक सर्प हार के स्थान पर लिपटा है। सिद्धिविनायक का विग्रह ढाई फीट ऊंचा होता है और यह दो फीट चौड़े एक ही काले शिलाखंड से बना होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका