न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून के इन दिनों में ना बनाएं देश की इन 8 जगहों पर घूमने का प्लान, मजा होगा किरकिरा

मॉनसून के मौसम को घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं जहां वातावरण सुहाना रहता हैं और गर्मियों से राहत मिलती हैं। इसी के साथ इन दिनों में कई ऐसे मौके आते हैं जब छुट्टियां पड़ती हैं और लोग घूमने जाते हैं। सभी चाहते हैं कि घूमने के दौरान किसी तरह की परेशानी ना आए ताकि ट्रिप का पूरा मजा लिया जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Aug 2022 8:06:48

मॉनसून के इन दिनों में ना बनाएं देश की इन 8 जगहों पर घूमने का प्लान, मजा होगा किरकिरा

मॉनसून के मौसम को घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं जहां वातावरण सुहाना रहता हैं और गर्मियों से राहत मिलती हैं। इसी के साथ इन दिनों में कई ऐसे मौके आते हैं जब छुट्टियां पड़ती हैं और लोग घूमने जाते हैं। सभी चाहते हैं कि घूमने के दौरान किसी तरह की परेशानी ना आए ताकि ट्रिप का पूरा मजा लिया जा सकें। ऐसे में इन दिनों सही जगह का चुनाव किया जाना जरूरी हैं। जी हां, मॉनसून के इन दिनों में कई जगहें ऐसी हैं जहां बाढ़ की समस्या रहती हैं और हाल बेहाल रहता हैं। इन कारणों की वजह से घूमने का मजा किरकिरा हो सकता हैं। अगर आपको भी ऐसी परेशानी से बचना हैं तो आज हम आपको देश की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मॉनसून के इन दिनों में घूमने का प्लान नहीं बनाना चाहिए।

monsoon season,places not visit during monsoon season,india travel,holidays,travel guide

किन्नौर

किन्नौर घाटी की खूबसूरती साल के किसी भी समय कम नहीं होती, फिर भी अगर आप यहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको अप्रैल और जून के बीच जाना चाहिए या फिर मानसून के बाद ही किन्नौर घूमने के लिए जाएं। आपको बता दें, यहां मानसून के महीने में न जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस दौरान काफी घटनाएं देखने को मिलती है। लगातार बारिश के कारण किन्नौर में अक्सर भूस्खलन और बादल फटने का डर रहता है, इसलिए अच्छा होगा अगर आप जुलाई और सितंबर के महीनों के दौरान इस जगह पर जाने से बचें।

monsoon season,places not visit during monsoon season,india travel,holidays,travel guide

गोवा

वैसे तो गोवा की आबादी काफी कम है। मगर देश का फेमस टूरिस्ट स्पॉट होने के चलते यहां साल भर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में भीड़-भाड़ से दूर रहने के लिए कुछ लोग बरसात में गोवा घूमने का प्लान बनाते हैं। मगर मानसून के चलते गोवा में न सिर्फ समुद्र की लहरें उफान पर होती हैं बल्कि यहां के बीच काफी गंदे भी रहते हैं। इसलिए मानसून में गोवा जाने का प्लान बिल्कुल न बनाएं।

monsoon season,places not visit during monsoon season,india travel,holidays,travel guide

कलिम्पोंग

कलिम्पोंग वेस्ट बंगाल में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जुलाई के महीने में यहां काफी ज्यादा बारिश होती है। यूं तो बारिश के मौसम में यह जगह काफी खूबसूरत नजर आती है लेकिन बागडोगरा से कलिम्पोंग जाते समय ऐसी कई जगहें पड़ती है जहां लैंडस्लाइड आने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में जुलाई में यहां जाना आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लैंडस्लाइड के चलते यहां आपको घंटों तक जाम में भी फंसना पड़ सकता है। यहां जाने का सबसे अच्छा महीना दिसंबर है। इस दौरान यहां लोगों की भीड़ भी कम होती है और मौसम भी काफी सही रहता है।

monsoon season,places not visit during monsoon season,india travel,holidays,travel guide

सिक्किम

प्राकृतिक सुंदरता से भरा सिक्किम लोगों को काफी पसंद है। यहां घूमने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। यहां 12 महीनों में सिर्फ मानसून के मौसम में घूमने के लिए न जाएं। मानसून सीजन के अलावा कभी भी यहां घूमने के लिए जरूर जाएं। दरअसल, बारिश के मौसम में यहां काफी बुरा हाल होता है। इस दौरान सड़कों पर वाहन चलना काफी मुश्लिक होता है। ऐसे में आप सही से घूम भी नहीं पाएंगे। इसलिए अगर आप सिक्किन जाने का प्लान बना रहे हैं तो बारिश के मौसम में न बनाएं।

monsoon season,places not visit during monsoon season,india travel,holidays,travel guide

असम

जुलाई के महीने में बारिश ज्यादा होने के कारण असम में हर साल बाढ़ आती है। बारिश और बाढ़ की वजह से इस दौरान यहां कई जगहों को टूरिस्ट्स के लिए बंद कर दिया जाता है। ऐसे में जुलाई के महीने में यहां घूमने का प्लान बिल्कुल भी ना बनाएं। यहां घूमने का सबसे सही महीना अगस्त है। इस दौरान यहां बारिश रुक जाती है। साथ ही काजीरंगा नेशनल पार्क भी खुल जाता है।

monsoon season,places not visit during monsoon season,india travel,holidays,travel guide

हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों में मॉनसून के दौरान लैंडस्लाइड आना काफी आम होता है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग मॉनसून में पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। पहाड़ों में लैंडस्टाइड के दौरान आपको बिना किसी मदद के कई घंटों तक जाम में फंसना पड़ सकता है। तो अगर आप आपदा का शिकार नहीं होना चाहते तो जुलाई में हिमाचल प्रदेश जाने से बचें।

monsoon season,places not visit during monsoon season,india travel,holidays,travel guide

चेन्नई

मानसून की बारिश दक्षिण भारत को राहत की सांस देने का काम करती है। ऐसे में कई लोग दक्षिण भारत की हरियाली और खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए चेन्नई की ट्रिप प्लान कर लेते हैं। हालांकि, मानसून में चेन्नई अक्सर बाढ़ की चपेट में आ जाती है। जिसकी वजह से आपको होटल के कमरे में ही बंद रहना पड़ सकता है। इसलिए जुलाई से सिंतबर के बीच चेन्नई जाने से बचें।

monsoon season,places not visit during monsoon season,india travel,holidays,travel guide

दार्जिलिंग

ज्यादातर पूर्वी राज्य की तरह, दार्जीलिंग मानसून के समय कम भीड़-भाड़ देखने को मिलती है। ज्यादातर दिनों में तो लागातर बारिश की वजह से यहां लोग दिनभर रेनकोट में घूमते हैं। इस इस समय के दौरान, चाय बागानों में घूमना उचित नहीं है, क्योंकि रास्ते फिसलन भरे हो जाते हैं। मानसून के समय इस जगह पर घूमने न जाएं, गर्मियों के दौरान ही यहां घूमने के लिए जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह