न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा...पहलगाम हमले के 1 महीने बाद पीएम मोदी का दुनिया को कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में पहलगाम हमले के एक महीने बाद आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। उन्होंने सेना की बहादुरी और देश के संकल्प को याद करते हुए बताया कि कैसे आतंकवादियों को करारा जवाब मिला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 1:16:59

जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा...पहलगाम हमले के 1 महीने बाद पीएम मोदी का दुनिया को कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर दौरे के दौरान पहलगाम हमले को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी राजस्थान की धरती से यह संकल्प लिया था कि "सौगंध इस मिट्टी की, हम देश को कभी झुकने नहीं देंगे।" अब दुनिया ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो उसका अंजाम क्या होता है।

पीएम मोदी ने कहा, "22 तारीख को हुए हमले के जवाब में महज 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकानों को तबाह कर दिया गया। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी थी और उन्होंने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "देश ने यह संकल्प लिया था कि आतंकवाद को जड़ से मिटा देंगे, और आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमारी कार्रवाई कल्पना से भी बड़ी रही।"

पीएम मोदी ने कहा, "आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। वो गोलियां भले ही पहलगाम में चली थीं, लेकिन उन्होंने पूरे देश—140 करोड़ भारतीयों—के सीने को छलनी कर दिया।"

उन्होंने कहा, "उस घटना के बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर प्रण लिया कि आतंकियों को उनकी औकात दिखा कर रहेंगे। उन्हें ऐसी सजा देंगे जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते।"

पीएम मोदी ने कहा, "आज आपके आशीर्वाद और हमारी सेनाओं के शौर्य की बदौलत हम अपने उस प्रण पर खरे उतरे हैं। तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।"

उन्होंने कहा, "आतंकियों के सबसे मजबूत ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए गए। दुनिया और हमारे दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद में बदलता है, तो उसका असर क्या होता है।"

प्रधानमंत्री ने अंत में कहा, "यह एक अद्भुत संयोग है कि जब पांच साल पहले बालाकोट में एयर स्ट्राइक हुई थी, तब भी मेरी पहली जनसभा राजस्थान की सीमा पर हुई थी। यह वीर भूमि का तप ही है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?