न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'राजस्थान में 40 हजार घरों का बिजली बिल हुआ शून्य', बीकानेर में बोले PM मोदी

बीकानेर दौरे पर पीएम मोदी ने राजस्थान के 40 हजार लोगों के घरों का बिजली बिल जीरो होने और औद्योगिक विकास के लिए डबल इंजन सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बिजली, रेलवे, और जल संरक्षण योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 1:30:40

 'राजस्थान में 40 हजार घरों का बिजली बिल हुआ शून्य', बीकानेर में बोले PM मोदी

बीकानेर के पलाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान के शहर हों या गांव, सभी तेजी से उन्नति की ओर बढ़ रहे हैं। राजस्थान के औद्योगिक विकास के लिए डबल इंजन की सरकार तेजी से काम कर रही है। रेलवे के विकास के लिए राजस्थान में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने जा रहे हैं। थोड़ी देर पहले यहां से मुंबई के लिए एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। इन सभी प्रयासों का लक्ष्य हर गांव और शहर को उन्नति की ओर ले जाना है ताकि लोगों को रोजगार के लिए दूर न जाना पड़े।

कनेक्टिविटी के अभियान से मिलेगी गति - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। कनेक्टिविटी का यह अभियान राजस्थान की औद्योगिक इकाइयों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। राजस्थान में ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ भी तेजी से आगे बढ़ रही है। इस योजना से 40 हजार से अधिक लोग जुड़े हैं, जिससे उनके बिजली बिल जीरो हो गए हैं। सोलर बिजली पैदा करके लोगों को कमाई का नया जरिया भी मिला है। आज यहां बिजली से जुड़े कई नए प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ। बिजली उत्पादन में हुई वृद्धि राजस्थान की औद्योगिक इकाइयों को नई गति दे रही है।

"पिछले 11 सालों से किया जा रहा है प्रयास..."

उन्होंने कहा कि हाल ही में 26 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मोदी ने बताया कि देश के एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने के लिए पिछले 11 सालों से लगातार प्रयास हो रहे हैं। पहले जितना पैसा इन कामों पर खर्च होता था, आज उससे डेढ़ गुना ज्यादा पैसा खर्च हो रहा है।

मोदी बोले - राजस्थान की वीर धरा सिखाती है कि देश से बड़ा कुछ नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "राजस्थान की यह भूमि रेत के मैदान में हरियाली लाने वाले महाराजा गंगा सिंह की भूमि है। हम पानी के महत्व को समझते हैं, इसलिए नदियों को जोड़ रहे हैं जिससे यहां के किसानों को फायदा होगा। राजस्थान की वीर धरती हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बड़ा कुछ नहीं है।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?