न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI का बड़ा ऐलान — वैभव सूर्यवंशी जाएंगे इंग्लैंड, टीम इंडिया के 16 खिलाड़ियों की हुई घोषणा

BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुवाई में वैभव सूर्यवंशी सहित कुल 16 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। जानिए पूरा शेड्यूल और खिलाड़ियों की लिस्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 2:26:48

BCCI का बड़ा ऐलान — वैभव सूर्यवंशी जाएंगे इंग्लैंड, टीम इंडिया के 16 खिलाड़ियों की हुई घोषणा

शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे बड़े नामों का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन इस बीच एक और नाम सुर्खियों में है — वैभव सूर्यवंशी। दरअसल, बीसीसीआई की जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने अंडर-19 टीम इंडिया की घोषणा कर दी है, जिसमें 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी का भी नाम शामिल है, जो इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे।

इंग्लैंड में फतेह की तैयारी में जुटे वैभव सूर्यवंशी

भारत की अंडर-19 टीम की कमान इस बार आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। आयुष और वैभव दोनों ने ही IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान खींचा था। अब इनका ध्यान अंडर-19 लेवल पर भारत को इंग्लैंड में जीत दिलाने पर है। इस बारे में वैभव सूर्यवंशी ने खुद जानकारी दी है।

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त होने के बाद वैभव सूर्यवंशी की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वे राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत करते नजर आए थे। उसी बातचीत में उन्होंने खुलासा किया था कि उनका अगला फोकस इंडिया अंडर-19 टीम के कैंप से जुड़ना और टीम को जीत दिलाने की तैयारी करना है।

24 जून से शुरू होगा इंडिया अंडर-19 का इंग्लैंड दौरा

भारतीय अंडर-19 टीम का इंग्लैंड दौरा 24 जून से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान टीम इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के खिलाफ एक 50 ओवर का वॉर्मअप मैच, पांच वनडे मुकाबले और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी।

दौरे का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

24 जून: 50 ओवर का वॉर्मअप मैच
27 जून से 7 जुलाई तक: पांच वनडे मैच
12 से 15 जुलाई: पहला मल्टी डे मैच
20 से 23 जुलाई: दूसरा मल्टी डे मैच

भारत की अंडर-19 टीम में चुने गए ये 16 खिलाड़ी

भारत की अंडर-19 टीम के चयनित 16 खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

आयुष म्हात्रे (कप्तान)
वैभव सूर्यवंशी
विहान मल्होत्रा
एम. चवडा
राहुल कुमार
अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान, विकेटकीपर)
हरवंश सिंह (विकेटकीपर)
आरएस अंबरीश
कनिष्क चौहान
खिलान पटेल
हेनिल पटेल
युद्धजीत गुहा
प्रणव राघवेंद्र
मोहम्मद इनान
आदित्य राणा
अनमोलजीत सिंह

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत