न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना, किन सुविधाओं से लैस होंगे नए रेलवे स्टेशन? जानिए हर जरूरी जानकारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, स्थानीय संस्कृति और बेहतर यात्री अनुभव से लैस किया जा रहा है। जानिए किन सुविधाओं से बदल रही है रेलवे की तस्वीर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 1:56:14

 क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना, किन सुविधाओं से लैस होंगे नए रेलवे स्टेशन? जानिए हर जरूरी जानकारी

भारत में रेलवे स्टेशनों की तस्वीर अब तेजी से बदल रही है। अब तक जो सुविधाएं केवल विदेशों में नजर आती थीं, वे अब भारतीय रेलवे स्टेशनों पर भी दिखने लगी हैं। इन स्टेशनों को सुंदर और आधुनिक बनाया जा रहा है। यह कार्य केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कुल 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। ऐसे में जानिए कि ये अमृत स्टेशन क्या हैं और इनसे यात्रियों को किस तरह की नई और बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।

विभिन्न थीम्स पर आधारित हैं ये स्टेशन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों को नया रूप दिया जा रहा है। हर स्टेशन को एक अलग थीम पर डिज़ाइन किया गया है। इनमें भारतीय कला, संस्कृति और यहां तक कि वाइल्ड लाइफ की झलक देखने को मिलती है। यह न केवल यात्रियों को सुविधा प्रदान करता है, बल्कि स्टेशन पर पहुंचते ही एक विशेष सांस्कृतिक अनुभव भी देता है।

क्या खास होगा अमृत स्टेशनों में?

भारतीय रेल के बुनियादी ढांचे को आधुनिक युग में ले जाने की दिशा में यह योजना बेहद अहम मानी जा रही है। इन स्टेशनों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, यात्रियों के लिए आरामदेह वातावरण बनाया जा रहा है और उपयोग में आसान सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यहां आकर्षक एंट्री और एग्जिट गेट बनाए गए हैं, एयरपोर्ट जैसी फीलिंग देने वाले वेटिंग रूम्स, स्वच्छ वॉशरूम और कवर प्लेटफॉर्म यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएंगे।

अत्याधुनिक सुविधाएं यात्रियों के लिए

यात्रियों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, मुफ्त वाई-फाई, डिजिटल साइन बोर्ड्स जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही, 'एक स्टेशन एक उत्पाद' योजना के तहत हर स्टेशन पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है, जिससे यात्रियों को स्थानीय संस्कृति और कारीगरी से रूबरू होने का मौका मिलेगा। स्टेशन परिसर के बाहर हरियाली और बैठने की आधुनिक व्यवस्था भी की जा रही है।

यात्री अनुभव को और भी बेहतर बनाने की पहल

PIB (प्रेस सूचना ब्यूरो) द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इन स्टेशनों पर सुंदर प्लेटफॉर्म, हरियाली से युक्त लैंडस्केप, रूफ प्लाजा, कियोस्क, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने की जगह जैसे तमाम आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा, स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़कों को चौड़ा करना, बेकार ढांचों को हटाना, पैदल यात्रियों के लिए रास्ते बनाना और पार्किंग की बेहतर सुविधाएं भी इस योजना का हिस्सा हैं।

भारतीय संस्कृति और वास्तुकला का प्रतीक बनेंगे स्टेशन

इस योजना के तहत बने हर स्टेशन की डिज़ाइन उस राज्य की संस्कृति और विरासत से प्रेरित होगी। उदाहरण के लिए – अहमदाबाद स्टेशन की डिज़ाइन मोढेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है, द्वारका स्टेशन पर द्वारकाधीश मंदिर की झलक मिलेगी, गुरुग्राम स्टेशन में IT हब की थीम को दर्शाया गया है। इसी तरह, ओडिशा के बालेश्वर स्टेशन को भगवान जगन्नाथ मंदिर और तमिलनाडु के कुंभकोणम स्टेशन को चोल वास्तुकला के आधार पर डिजाइन किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं