न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सब झूठ है, मेरे पति को फंसाया जा रहा है...', पाकिस्तानी जासूस शहजाद की गिरफ्तारी पर बोली पत्नी रजिया

रामपुर निवासी शहजाद को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया। उसकी पत्नी रजिया ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि शहजाद को जबरन फंसाया जा रहा है। जांच में ISI से संबंधों का खुलासा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 May 2025 9:40:33

'सब झूठ है, मेरे पति को फंसाया जा रहा है...', पाकिस्तानी जासूस शहजाद की गिरफ्तारी पर बोली पत्नी रजिया

उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी शहजाद को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से हिरासत में लिया। एटीएस के अनुसार, शहजाद लंबे समय से आईएसआई के लिए काम कर रहा था और वह भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को पहुंचा रहा था। साथ ही, वह भारत में मौजूद आईएसआई एजेंटों को आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराता था। गिरफ्तारी के बाद अब शहजाद की पत्नी रजिया का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने पति को निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

'मेरे पति को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है' — रजिया

क्राइम तक से बातचीत के दौरान रजिया ने कहा, "शहजाद सिर्फ दो बार पाकिस्तान गए थे, वो भी इसलिए क्योंकि वहां हमारे कुछ रिश्तेदार रहते हैं। वे पाकिस्तान से कुछ कपड़े लेकर आए थे, बस इतना ही। मेरे पति बिल्कुल बेगुनाह हैं। उनके पास पाकिस्तान से कोई फोन नहीं आता था।"

रजिया ने भावुक होते हुए कहा, "मुझे इंसाफ चाहिए। मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है, मैं अकेली हूं। मुझे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर मेरे पति पर इतने गंभीर आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं। हमें फंसाया जा रहा है। ये सारे आरोप झूठे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरे दो छोटे बच्चे हैं, जो अपने पिता से दूर हो गए हैं। कृपया हमें न्याय दिलवाइए। शहजाद पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह गलत हैं।"

शहजाद पर क्या हैं आरोप?

शहजाद पर आरोप है कि वह न सिर्फ रामपुर, बल्कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोगों को पाकिस्तान भेजने में शामिल था। उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से करीबी संबंध थे। इतना ही नहीं, वह भारत में सक्रिय पाकिस्तानी एजेंटों को फंडिंग करने का भी कार्य करता था।

यूपी एटीएस ने शहजाद की गिरफ्तारी के बाद उसके नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि उसके संपर्क में और भी कई लोग थे जो देशद्रोही गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इसी तरह, देश के अलग-अलग राज्यों से और भी कुछ लोगों को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने देश की संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान के साथ साझा की हैं और आईएसआई के एजेंट्स को सहयोग दिया है। सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच में जुट गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम