न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस समय शुरू होगा BB 19, जानें-सलमान कब शूट करेंगे प्रोमो, शोएब ने बताया क्यों नहीं हो पाई दीपिका की सर्जरी

कलर्स टीवी पर आने वाला सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह कई सालों से लोगों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 22 May 2025 12:23:13

इस समय शुरू होगा BB 19, जानें-सलमान कब शूट करेंगे प्रोमो, शोएब ने बताया क्यों नहीं हो पाई दीपिका की सर्जरी

कलर्स टीवी पर आने वाला सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसका कॉन्सेप्ट अनूठा है, जहां घर में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाती है। इसके हर सीजन में कुछ न कुछ खास होता है। इस साल की शुरुआत में ‘बिग बॉस 18’ के खिताब पर एक्टर करणवीर मेहरा ने कब्जा जमाया था। पिछले काफी समय से BB 19 को लेकर खबरें चल रही हैं। अब कहा जा रहा है कि सलमान छोटे पर्दे पर एक बार फिर से धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शो जुलाई में ऑन एयर होगा और सलमान जून के अंत में प्रोमो के लिए शूटिंग करेंगे। यह खबर कलर्स टीवी और शो के प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया के बीच कथित अनबन की खबरों के बीच आई है। पिंकविला के अनुसार 'बिग बॉस 19' शुरू हो रहा है और अब इसका निर्माण एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा किया जाएगा। आने वाले सीजन में वह सारा ड्रामा, चुनौतियां और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा, जिसे फैंस पसंद करते हैं। माना जा रहा है कि सलमान ही होस्ट के रूप में नजर आएंगे।

सलमान जून के अंत तक पहला प्रोमो शूट करने के लिए तैयार हैं जबकि नए सीजन का प्रीमियर जुलाई के अंत में होने की संभावना है। इसके अलावा 'बिग बॉस' ने डिजिटल स्पेस में भी कदम रखा है, जिसके अब तक 3 ओटीटी सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिनकी ट्रॉफी दिव्या अग्रवाल, एल्विश यादव और सना मकबूल ने चूमी। पहले व दूसरे सीजन को फिल्ममेकर करण जौहर और तीसरे सीजन को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। इस साल की शुरुआत में अफवाहें थीं कि BB 19 कई कारणों से रद्द हो सकता है।

एक महत्वपूर्ण कारण शो के सबसे बड़े स्पॉन्सर का हटना था, जिससे प्रोड्यूसर्स के लिए बिना उनके समर्थन के शो को फंड करना मुश्किल हो गया था। इसके अलावा रिपोर्ट्स थीं कि शो नए चैनल सोनी टीवी पर शिफ्ट हो सकता है, क्योंकि प्रोडक्शन हाउस एंडेमोल शाइन इंडिया और वर्तमान प्रसारण साझेदार कलर्स टीवी के बीच क्रिएटिव मतभेद थे।

इस समय शुरू होगा BB 19, जानें-सलमान कब शूट करेंगे प्रोमो, शोएब ने बताया क्यों नहीं हो पाई दीपिका की सर्जरी

जब तक वह फ्लू से ठीक नहीं होंगी, सर्जरी नहीं हो सकती : शोएब इब्राहिम

एक्टर शोएब इब्राहिम ने हाल ही अपने यूट्यूब व्लॉग में यह खुलासा किया था कि उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिवर में टेनिस बॉल जितना ट्यूमर पाया गया है। उनकी जल्द ही सर्जरी होनी है। यह खबर जानने के बाद से फैंस चिंतित हैं और दीपिका के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अब शोएब ने यूट्यूब व्लॉग में पत्नी की हेल्थ अपडेट शेयर की है। शोएब ने कहा कि अभी हम हॉस्पिटल में हैं।

दीपिका एडमिट हैं, लेकिन अभी तक सर्जरी जो है वो नहीं हो पाई है, क्योंकि जब हम लास्ट कोकिलाबेन आए थे, जब मैंने लास्ट वीडियो बनाया था और उस दिन कुछ टेस्ट हुए थे। फिर जब हम घर आए, तो दीपिका ने रुहान को दूध देना बंद किया और उसी दिन से उसे वहां दर्द, गांठ बन जाना ये सब हो गया। उस वजह से उसे फीवर आया। वो फीवर कब फ्लू में बदल गया, जिसकी वजह से उसकी बहुत ज्यादा हालत खराब हो गई थी। दर्द बहुत थे और फीवर बहुत था। फिर वो थोड़ा ठीक हुई, लेकिन शाम तक उसे फिर से फीवर आ गया।

हम अस्पताल आ गए, जहां उसका फीवर का ट्रीटमेंट चला। हालांकि अब वह पहले से थोड़ी बेहतर हैं। उनका ट्यूमर से रिलेटेड जो स्कैन होना था, वह नहीं हो पाया। जब तक वह फ्लू से ठीक नहीं होंगी, सर्जरी नहीं हो सकती। ऐसे में डॉक्टर ने कहा है कि वे अगले हफ्ते सर्जरी कर सकते हैं। दीपिका ने उसी दिन से रुहान को अभी तक दूध नहीं दिया है। एक दिन वह रात में बहुत रोया, लेकिन अब वह सेट हो गया। हालांकि अभी भी वह मांगता है, लेकिन अब हो गया है। अब वह ज्यादा परेशान नहीं करता है। प्लीज दीपिका के लिए दुआ करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज