न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

योगिलाटेज : हर उम्र के व्यक्ति के लिए सही, वजन और तनाव घटाने में मददगार, जानें...

योगिलाटेज़ में आधुनिक पिलाटे और प्राचीन योग के तरीक़ों का मेल किया गया है। इसमें विभिन्न प्रकार के व्यायामों को शामिल...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 29 May 2021 1:19:21

योगिलाटेज : हर उम्र के व्यक्ति के लिए सही, वजन और तनाव घटाने में मददगार, जानें...

योगिलाटेज़ में आधुनिक पिलाटे और प्राचीन योग के तरीक़ों का मेल किया गया है। इसमें विभिन्न प्रकार के व्यायामों को शामिल किया गया है, जो योग और पिलाटे दोनों के फ़ायदे देते हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 1997 में सर्टिफ़ाइड पिलाटे इंस्ट्रक्टर और योग गुरु जोनाथन उर्ला ने की थी। योगिलाटेज़ कैलोरीज़ बर्न करता है व चर्बी घटाता है।

इसके अलावा यह मांसपेशियों को मज़बूत बनाने में भी मदद करता है। यह शारीरिक शक्ति बढ़ाने के साथ ही मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक है। इसके अंतर्गत शुरुआत में पिलाटे और योग में किए जाने वाले बेसिक फ़्लोर एक्सरसाइज़ेज़ करके वॉर्मअप किया जाता है। उसके बाद थोड़े कठिन व्यायाम किए जाते हैं। सेशन का अंत मेडिटेशन और रिलैक्सेशन के साथ होता है।

yogilates,yoga,pilates,overweight,exercise,meditation,relaxation,muscles,health article in hindi

किनके लिए उपयुक्त है?

नौसिखियों के लिए, जिन्हें योग और पिलाटे के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं होती है और जो शुरुआत में शरीर पर ज़्यादा ज़ोर डाले बिना फ़िटनेस प्रोग्राम का पालन करना चाहते हैं।

धीमा और असरदार

यह योग से जुड़े फ़ायदे, जैसे-शारीरिक शक्ति बढ़ाने, शरीर को लचीला बनाने व मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के साथ ही पिलाटे से होने वाले लाभ, जैसे-मांसपेशियों को मज़बूत बनाने, शारीरिक संतुलन बढ़ाने व चर्बी घटाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को टोन करने, तनाव कम करने, नर्वस सिस्टम को आराम पहुंचाने में भी मददगार है। व्यक्ति की आवश्यकता और क्षमता को ध्यान में रखते हुए योगिलाटेज़ को पर्सनलाइज़ भी किया जा सकता है।

yogilates,yoga,pilates,overweight,exercise,meditation,relaxation,muscles,health article in hindi

कितनी कैलोरीज़ बर्न होती हैं?

बेसिक योगिलाटेज़ की मदद से एक घंटे में 175 से 250 कैलोरीज़ बर्न हो सकती हैं। एंडवास लेवल में आप प्रति घंटा 450 कैलोरीज़ बर्न कर सकती हैं।

आपको आवश्यकता होगी

योगिलाटेज़ सीखने के लिए डीवीडी या किताब, मैट, ढीले-ढाले और आरामदायक कपड़े के अलावा आपको ब्लॉक्स, वेट्स और फ़िटनेस बॉल जैसे इक्विपमेंट्स की आवश्यकता होती है। बेहतर होगा कि आप योगिलाटेज़ की ट्रेनिंग लेने के लिए क्लासेज़ जॉइन करें।

ध्यान रखें : ऐसे तो योगिलाटेज़ सुरक्षित होता है, लेकिन यदि आपको पीठ दर्द या अन्य किसी तरह की शारीरिक समस्या है तो एक्सरसाइज़ शुरू करने से पहले डॉक्टर व अपने फ़िटनेस इंस्ट्रक्टर से सलाह ले लें। आसन करते समय सावधानी बरतें, ताकि उसका अधिकतम फ़ायदा मिले।

yogilates,yoga,pilates,overweight,exercise,meditation,relaxation,muscles,health article in hindi

विशेषज्ञ कहते हैं

फ़िटनेस एक्सपर्ट डिएन पांडे योगिलाटेज़ करने की सलाह देती हैं। वे कहती हैं,‘‘यह हर उम्र के व्यक्तियों के लिए सही है। आपकी उम्र चाहे कितनी भी हो, आप इसे आराम से 30-40 मिनट तक कर सकती हैं। यह एथलीट्स, स्वीमर्स, रनर्स जैसे खिलाडि़यों के साथ ही आम व्यक्तियों के लिए भी उपयुक्त है।

सर्जरी या किसी भी प्रकार की चोट से उबर रहे लोग भी योगिलाटेज़ कर सकते हैं। यह पिलाटे जैसे पश्चिमी वर्कआउट और योग जैसे पारंपरिक व्यायाम का बेहतरीन मेल है। यह धीमी गति से की जाने वाली एक्सरसाइज़ है, जो फ़िटनेस लेवल बढ़ाने में मदद करती है।’’ वे सलाह देती हैं,‘‘इसका अधिकतम फ़ायदा उठाने के लिए इसे किसी प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर से सीखें।’’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग