न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World No Tobacco Day 2022: बीड़ी-सिगरेट से हमेशा के लिए पाना चाहते है छुटकारा, अपनाएं ये 8 देसी उपाय

दुनिया भर में 31 मई यानी आज वर्ल्ड नो टोबैको डे यानी विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 31 मई 1987 को इस दिन की शुरुआत की थी। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में जागरुक करना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 May 2022 1:09:09

World No Tobacco Day 2022: बीड़ी-सिगरेट से हमेशा के लिए पाना चाहते है छुटकारा, अपनाएं ये 8 देसी उपाय

दुनिया भर में 31 मई यानी आज वर्ल्ड नो टोबैको डे यानी विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 31 मई 1987 को इस दिन की शुरुआत की थी। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में जागरुक करना है। तम्बाकू के सेवन और धूम्रपान का असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। इसके कारण कई बीमारियां और जटिलताएं हो सकती हैं। 2017 में भारतीय व्यस्कों पर किए गए विश्वस्तरीय सर्वेक्षण के मुताबिक भारत में तकरीबन 267 मिलियन व्यस्क (15 साल से अधिक उम्र के) (कुल 29 फीसदी व्यस्क) तम्बाकू का सेवन करते हैं। देश में हर 10 में से 1 व्यक्ति धूम्रपान करता है, तम्बाकू का सेवन करने वाले 50% लोगों की मौत इसी की वजह से होती है। अगर किसी को एक बार बीड़ी-सिगरेट या हुक्का पीने की आदत लग जाए तो उसे छुड़ा पाना काफी मुश्किल होता है। हालांकि आज हम आपको कई ऐसे टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप धूम्रपान से हमेशा छुटकारा पा सकते है...

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,tips to quit smoking,tobacco,Health,health news

अदरक की चाय का सेवन करना

अदरक की चाय धूम्रपान छोड़ने में आपकी मदद कर सकती है। दरअसल, अचानक से तंबाकू- सिगरेट छोड़ने पर जी मिचलाने या चक्कर जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप राहत पाने के लिए अदरक की चाय या जूस बनवाकर पी सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,tips to quit smoking,tobacco,Health,health news

अंगूर का रस निकलवाकर पीना

बीड़ी-सिगरेट पीने से आपके शरीर के अंदर जहरीला निकोटिन (Nicotine) प्रवेश कर जाता है, जो फेफड़े और गले को धीरे-धीरे खराब करता रहता है। इस निकोटिन को शरीर से निकालने के लिए आपको अंगूर के रस का सेवन करना चाहिए। इस रस में मौजूद एसिडिक कंटेंट शरीर से निकोटिन को निकालने में मदद करते हैं।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,tips to quit smoking,tobacco,Health,health news

सूरजमुखी के बीज का सेवन

बीड़ी-सिगरेट या गुटखे के सेवन की आदत को छोड़ने में वक्त लग जाता है। ऐसे में बार-बार इन चीजों को यूज करने की तलब लगती रहती है। इस तलब को शांत करने के लिए आप सूरजमुखी के बीज धीरे-धीरे चबा सकते हैं। अगर आपको इन बीजों का टेस्ट पसंद न आए तो आप कोई चूसने वाली टॉफी को भी चूस सकते हैं। ऐसा करने से आपका ध्यान बीड़ी-सिगरेट या गुटखे से हट जाता है और आप इन चीजों को खुद से दूर कर सकते हैं।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,tips to quit smoking,tobacco,Health,health news

योग ध्यान और सुबह की सैर का प्रण

बीड़ी-सिगरेट छोड़ने के लिए मन में प्रण लेना बेहद जरूरी होता है। आप इस प्रण पर खरे उतरें और धूम्रपान की ओर फिर से आपका ध्यान न जाए, इसके लिए आप योग अभ्यास, सुबह की सैर और हल्की एक्सरसाइज से नाता जोड़ सकते हैं। शुरुआत में 2-4 दिन ये सब चीजें आपको जरुर तकलीफ देगी लेकिन धीरे-धीरे इन चीजों की आपको आदत हो जाएगी और फिर आपको धूम्रपान करना खुद बुरा लगने लगेगा।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,tips to quit smoking,tobacco,Health,health news

नींबू पानी

सुबह उठते ही 2 ग्लास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर उसमें शहद मिलाकर पीने से सिगरेट की लत छूट सकती है। साथी ही नींबू पानी पीने से सेहत को और भी कई तरह के फायदे होते है। नींबू विटामिन सी का बेहतर स्रेत है। साथ ही, इसमें विभिन्न विटामिन्स जैसे थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की थोड़ी मात्रा मौजूद रहती है। पाचन क्रिया, वजन संतुलित करने और कई तरह के कैंसर से बचाव करने में नींबू पानी मददगार होता है। नींबू पानी में कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक पाए जाते हैं।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,tips to quit smoking,tobacco,Health,health news

सौंफ

सिगरेट छोड़ने का सबसे कारगर घरेलू उपाय है सौंफ। जब कभी सिगरेट पीने का मन करे, थोड़ी सौंफ फांक लें। सौंफ पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर आंखों की रोशनी बढ़ाने, वजन कम करने और अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होती है। सौंफ में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में लाभदायक होता है। फाइबर, कोलेस्ट्रोल को खून में घुलने से रोकता है और इस प्रकार दिल की बीमारियों से भी बचाव कर सकता है।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,tips to quit smoking,tobacco,Health,health news

मूली का रस

धूम्रपान छोड़ने के लिए मूली के रस में शहद मिलाकर उसका दिन में दो बार सेवन करें। जल्दी होगा असर। मूली का नियमित रूप से सेवन हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। इसमें भरपूर रूप से विटामिन, खनिज, फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, तो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। साथ ही यह फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत होता है, जो मल त्याग में सुधार करता है।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,tips to quit smoking,tobacco,Health,health news

लाल मिर्च

धूम्रपान छोड़ने के लिए एक गिलास पानी में एक चुटकी लाल मिर्च मिलाकर रोजाना इसका सेवन करें। लाल मिर्च कफ वात को दूर करने वाला, पित्त को बढ़ाने वाला, वात को हरने वाला, हृदय को उत्तेजित करने वाला, मूत्र को बढ़ाने वाला, वाजीकरण या काम की इच्छा जाग्रत करने वाला और बुखार में फायदेमंद होता है। इसके तीखे प्रकृति के कारण यह लार निकलने में मदद करता है और खाने को हजम करने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज