न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जो अंग्रेज नहीं कर सके वह मोदी ने कर दिखाया, PM की तारीफ में बोले उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज के उद्घाटन पर उमर अब्दुल्ला ने पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो काम अंग्रेज नहीं कर सके, वह मोदी ने पूरा किया। यह प्रोजेक्ट राज्य के विकास, व्यापार और रोजगार को नई दिशा देगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 6:34:57

जो अंग्रेज नहीं कर सके वह मोदी ने कर दिखाया,  PM की तारीफ में बोले उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चिनाब ब्रिज के ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने वह कारनामा कर दिखाया, जो ब्रिटिश शासन के दौरान भी मुमकिन नहीं हो सका। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चिनाब ब्रिज प्रोजेक्ट को पूरा होते देखना हर कश्मीरवासी का सपना था और पीएम मोदी ने इस सपने को आज साकार कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज पर तिरंगा फहराकर इसका उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण किया और कटरा से कश्मीर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

‘जो अंग्रेज नहीं कर सके, वह मोदी ने कर दिखाया’

सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि जिस काम को ब्रिटिश शासन के दौरान भी अंजाम नहीं दिया जा सका, उसे पीएम मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने बताया कि जब यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ, तब वे आठवीं कक्षा में पढ़ते थे और आज वे 55 वर्ष के हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस ब्रिज से जम्मू-कश्मीर को आर्थिक और सामाजिक दोनों ही स्तरों पर जबरदस्त लाभ मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि चिनाब ब्रिज प्रदेश के विकास को एक नई गति देगा।

विकास की रफ्तार बढ़ाएगा प्रोजेक्ट

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस परियोजना से न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि विशेष रूप से सेब उत्पादकों को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अब कश्मीर के सेब देश के विभिन्न हिस्सों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे न केवल राज्य की आमदनी में वृद्धि होगी बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि परियोजना से युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

जम्मू-कश्मीर को मिलीं दो नई रेल सेवाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके साथ ही दो नई ट्रेनें जम्मू-कश्मीर को मिली हैं। उन्होंने कहा कि यहां की कई पीढ़ियां रेल संपर्क का सपना देखते हुए गुज़र गईं। पीएम ने उमर अब्दुल्ला के पुराने दिनों की बातों को साझा करते हुए कहा कि जब उमर स्कूल में थे, तब से इस प्रोजेक्ट के पूरे होने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने इसे लाखों लोगों का सपना बताया जो आज साकार हुआ है।

पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग दोहराई

कार्यक्रम के दौरान उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर को फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग भी प्रधानमंत्री के समक्ष उठाई। उन्होंने मंच पर मौजूद सभी प्रमुख चेहरों का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में कटरा स्टेशन के उद्घाटन के समय वे राज्य के मुख्यमंत्री थे, पीएम मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे और मनोज सिन्हा रेल राज्य मंत्री थे। उन्होंने कहा, "आज मनोज सिन्हा उपराज्यपाल हैं, यानी उन्हें प्रमोशन मिला, लेकिन मैं अब मुख्यमंत्री नहीं बल्कि केंद्र शासित प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री बन गया हूं, यानी मुझे डिमोशन मिली।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?