न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ धुंआ छोड़ रही है बीजेपी की डबल इंजन सरकार, सचिन पायलट ने कसा तंज

टोंक में मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन, भारत-पाक तुलना और राजस्थान सरकार की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस की वापसी का भरोसा भी जताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 5:31:05

सिर्फ धुंआ छोड़ रही है बीजेपी की डबल इंजन सरकार, सचिन पायलट ने कसा तंज

कांग्रेस नेता सचिन पायलट टोंक में मीडिया से रूबरू हुए। सर्किट हाउस में ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए उन्होंने कई तीखे सवाल उठाए। उन्होंने सीजफायर के बाद पाकिस्तान द्वारा उल्लंघन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस दिन सीजफायर हुआ, उसी दिन चंद घंटों के भीतर सीमापार से फायरिंग और बमबारी हुई। पायलट ने कहा, “मैं तो शुरू से ही कहता आया हूं कि उन लोगों का क्या भरोसा, जिनकी विश्वसनीयता ही खत्म हो चुकी है। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही एक्सपोज़ हो चुका है। ऐसे में हमें बेहद सावधानी और सतर्कता से काम करना होगा।”

भारत की पाकिस्तान से तुलना करना गलत – पायलट

पायलट ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना बड़ी है, फिर भी बार-बार हमसे तुलना की जाती है, जो पूरी तरह से गलत है। बीजेपी की डबल इंजन सरकार केवल धुआं छोड़ रही है। हमारी सरकार में जो योजनाएं शुरू हुईं थीं, उनकी आज देखरेख तक नहीं हो रही। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार दिल्ली को खुश करने में जुटी है।” उन्होंने राजस्थान सरकार की कार्यशैली को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि “पूरी सरकार सत्ता संघर्ष और कुर्सी बचाने में लगी है। अफसरशाही हावी है और काम मनमर्जी से हो रहे हैं।”

कांग्रेस नेता बोले – जनता को तीन साल और भुगतना पड़ेगा

आगामी चुनाव में कांग्रेस की वापसी का भरोसा जताते हुए पायलट ने कहा कि “सत्ता में बैठे लोग बड़े-बड़े पदों पर हैं, फिर भी आम जनता के काम नहीं हो रहे। अब जनता को तीन साल और यही सब भुगतना पड़ेगा। लेकिन हमें विश्वास है कि कांग्रेस पर लोगों का भरोसा बना हुआ है और आने वाले समय में जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?