न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ाने लगी चिंता, नोएडा में बीएनएस की धारा-163 लागू

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 5,000 पार, नोएडा में 32 नए केस और एक मौत। बीएनएस की धारा-163 लागू, मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाएं और कोविड टेस्टिंग व वैक्सीनेशन बढ़ाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 6:10:49

कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ाने लगी चिंता, नोएडा में बीएनएस  की धारा-163 लागू

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है, जिससे चिंता बढ़ने लगी है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5000 के पार पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भी संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नोएडा में 32 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 190 हो गई है। एक संक्रमित मरीज की मौत भी हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए नोएडा में बीएनएस की धारा-163 लगाई गई है, जो 7 जून से 9 जून तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या जुलूस की अनुमति नहीं होगी। बिना अनुमति 5 या अधिक लोग एक साथ एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 5,364 हो गई है। केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य है, उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं। बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कोविड-19 से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पिछले 24 घंटे में चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। ज्यादातर संक्रमित मरीज घर पर ही उपचार करवा रहे हैं। इस साल जनवरी से अब तक कुल 55 कोरोना से मौतें हो चुकी हैं। नोएडा में तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जनता से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और समय-समय पर हाथ धोने जैसे कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। साथ ही कोविड टेस्टिंग और वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है, ताकि संक्रमण को नियंत्रण में रखा जा सके। जांच का दायरा बढ़ाकर अब प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोविड टेस्टिंग की जा रही है।

एसीएमओ डॉक्टर टीकम सिंह ने बताया कि जिले में 32 नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें 79 पुरुष और 111 महिलाएं शामिल हैं। वर्तमान में अस्पताल में 3 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोरोना से 3.5 महीने की एक बच्ची की मौत भी हुई है। बच्ची का इलाज दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में चल रहा था, और उसकी मौत एक सप्ताह पहले हुई। स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना के बाद परिजनों से संपर्क किया है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल