न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं किया जा सकता भरोसा..., पायलट ने किया भागवत के पाकिस्तान पर दिए बयान का समर्थन

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने टोंक में पाकिस्तान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया। डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए कहा- सिर्फ धुंआ छोड़ रही है, काम नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 5:38:55

नहीं किया जा सकता भरोसा..., पायलट ने किया भागवत के पाकिस्तान पर दिए बयान का समर्थन

टोंक: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान की विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने बॉर्डर पर बमबारी शुरू कर दी। ऐसे में उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरी तरह एक्सपोज हो चुका है।

तुर्किए-चीन से पाक को समर्थन पर चिंता:

दरअसल, मोहन भागवत ने पाकिस्तान को 'दोगला' राष्ट्र करार दिया था और कहा था कि भारत से अलग होते ही उसने अशांति फैलानी शुरू कर दी थी। जब तक उसका यह दोगलापन खत्म नहीं होता, तब तक देश को खतरा बना रहेगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सचिन पायलट ने मीडिया से कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह रहा है। वहां ओसामा बिन लादेन रहा और अजहर मसूद जैसे आतंकवादी खुलेआम घूमते हैं। उन्होंने कहा कि भारत-पाक तनाव के समय पाकिस्तान को तुर्किए और चीन से मिल रहा समर्थन चिंता का विषय है। इस खतरे से निपटने के लिए भारत को रणनीतिक रूप से बहुत कुछ करना होगा।

भारत और पाकिस्तान की तुलना दुखद:

एक सवाल के जवाब में पायलट ने कहा कि पहले भारत की तुलना पाकिस्तान से नहीं, चीन से होती थी। लेकिन आज जब भारत और पाकिस्तान की तुलना की जा रही है, यह बेहद दुखद है। 1990 के दशक से भारत ने यह स्पष्ट कर दिया था कि पाकिस्तान से तुलना का कोई औचित्य नहीं है। अब जबकि पाकिस्तान की तुलना भारत से हो रही है, यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना बड़ी है। पाकिस्तान में लोकतंत्र खत्म हो चुका है, वह एक असफल राष्ट्र बन गया है। भारत एक लोकतांत्रिक और शांतिप्रिय देश है, जो विकास चाहता है। लेकिन चीन की मंशा है कि हमारे पश्चिमी सीमा पर लगातार अशांति बनी रहे ताकि हमारे विकास में बाधा आती रहे।

पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा:

पायलट ने कहा कि युद्धविराम के बाद पाकिस्तान की ओर से फिर से बॉर्डर पर बमबारी हुई। ऐसे में पाकिस्तान पर कैसे भरोसा किया जा सकता है? उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने साफ कहा है कि अब किसी भी आतंकी हमले को युद्ध की कार्यवाही (Act of War) माना जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान को तुर्किए और चीन का समर्थन मिलना भारत के लिए खतरे की घंटी है और हमें बहुत सावधानी से काम करना पड़ेगा।

डबल इंजन सरकार पर तंज:

सचिन पायलट ने राजस्थान में बिजली, पानी और अधूरे पड़े बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहने को तो यह डबल इंजन सरकार है, लेकिन यह इंजन केवल धुंआ छोड़ रहा है। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पूरा ध्यान दिल्ली के नेताओं को खुश करने में लगा है। सरकार अपनी कुर्सी बचाने और आंतरिक सत्ता संघर्ष में ही उलझी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार पर अफसरशाही पूरी तरह हावी है और योजनाएं मनमर्जी से चलाई जा रही हैं। टोंक में शुक्रवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और अधिकारियों के साथ बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याओं की समीक्षा की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?