न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए मिला लाइसेंस

एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए सरकार से लाइसेंस मिला है। जल्द ही IN-SPACe से अंतिम मंजूरी के बाद भारत में स्टारलिंक की सेवा उपलब्ध होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 6:00:31

Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए मिला लाइसेंस

भारत में सैटेलाइट सेवा को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं और अब ऐसा प्रतीत होता है कि भारत में जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की शुरुआत होने वाली है। सूत्रों के अनुसार, एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत सरकार की ओर से लाइसेंस मिल चुका है। इस लाइसेंस के मिलने के बाद यह कहा जा सकता है कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का इंतजार अब समाप्ति की ओर है। मस्क की कंपनी को पिछले महीने लेटर ऑफ इंटेंट मिला था, और अब सरकार की ओर से GMPCS लाइसेंस भी जारी कर दिया गया है।

सूत्र बताते हैं कि भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने शुक्रवार को स्टारलिंक को देश में सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस प्रदान किया है, जो कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उल्लेखनीय है कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा अब तक लाइसेंस पाने वाली यह तीसरी कंपनी है। इससे पहले जियो और एयरटेल को भी यह लाइसेंस प्राप्त है। लाइसेंस मिलने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि स्टारलिंक को जल्द ही लाइसेंस मिल सकता है।

GMPCS लाइसेंस मिलने के बाद स्टारलिंक के सामने केवल एक अंतिम चुनौती बची है — उसे भारत में सेवा शुरू करने के लिए IN-SPACe से अंतिम अनुमोदन प्राप्त करना होगा। इस मंजूरी के बाद उपभोक्ता सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा का लाभ उठा पाएंगे। हालांकि, अभी तक इस अंतिम मंजूरी में लगने वाले समय के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि एलन मस्क 2022 से ही भारत में स्टारलिंक की एंट्री के लिए प्रयासरत थे, और अंततः कंपनी को अब इसका लाइसेंस मिल गया है। साथ ही, भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के क्षेत्र में अमेजन की कंपनी कुइपर भी सक्रिय है, जिसने इसके लिए भारत सरकार को आवेदन दिया है।

Starlink Plans की कितनी होगी कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में स्टारलिंक प्रमोशनल ऑफर के तहत 10 डॉलर (लगभग 840 रुपए) की शुरुआती कीमत में अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स उपलब्ध कराएगी। स्टारलिंक की ग्राहकों को लुभाने की ये रणनीति कामयाब होगी या नहीं, ये कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी क्योंकि भले ही प्लान्स सस्ते हो सकते हैं लेकिन हजारों रुपए की कीमत वाली डिवाइस ग्राहकों का मूड बिगाड़ सकती है। भारत में कंपनियों के बीच प्राइस वॉर जैसी स्थिति देखने को मिलती है जिसका फायदा ग्राहकों को मिलता है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा का फायदा लोगों को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला