न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों का तेजी से हो विकास, न पड़े बीमारियों का साया...आजमाएं ये हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन

बच्चों को सिर्फ हेल्दी नहीं बल्कि टेस्टी खाना खिलाना पड़ता है। अगर कोई डिश दिखने में अच्छी न लगे, तो बच्चे तुरंत उसे खाने से मना...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 30 May 2021 2:42:37

बच्चों का तेजी से हो विकास, न पड़े बीमारियों का साया...आजमाएं ये हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन

बच्चों को सिर्फ हेल्दी नहीं बल्कि टेस्टी खाना खिलाना पड़ता है। अगर कोई डिश दिखने में अच्छी न लगे, तो बच्चे तुरंत उसे खाने से मना कर देते हैं। इस वजह से पेरेंट्स को बच्चों के लिए हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी कॉम्बिनेशन ढूंढने में दिक्कत होती है। कई बार नॉलेज कम होने की वजह से पेरेंट्स बच्चों को दो गलत फूड्स का कॉम्बिनेशन खिला देते हैं, जिससे फायदे की जगह नुकसान हो जाता है। अगर आप अपने बच्चे को कुछ हेल्दी खिलाना चाहती हैं, तो पहले ये जान लें कि उसके लिए हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन क्या है, जिससे बच्चे को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।

food combinations,children,children health,tasty food,healthy food,Nuts,dal,curd,protein,rice,Beans,health article in hindi

दही और नट्स

बच्चों के खाने में दही जरूर होना चाहिए क्योंकि इससे रोजाना की कैल्शियम की जरूरत की पूर्ति होती है। इसमें आप बादाम, फ्रूट या कोई होल ग्रेन सीरियल भी डाल सकती हैं। दही में ड्राई फ्रूट्स डालकर खाना, बच्चों को बहुत यम्मी लगेगा। इसके अलावा सीरियल्स जैसे कि कॉर्न फ्लेक्स को दूध के साथ लेना भी बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। आप बच्चे को दलिया भी दूध में डालकर खिला सकती हैं। दलिया फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है और दूध से बच्चे को कैल्शियम मिलेगा।

food combinations,children,children health,tasty food,healthy food,Nuts,dal,curd,protein,rice,Beans,health article in hindi

फल और सब्जियां

फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इससे बच्चे के शरीर को एंटीऑक्सीडेंट, कई तरह के विटामिन, फाइबर और पानी मिलता है। आप अपने बच्चे की पसंद के हिसाब से फल और सब्जियों का सलाद बनाकर उसे खिला सकती हैं। इससे शिशु के लिए बेबी फूड भी तैयार किया जा सकता है। आप सेब और गाजर को मिलाकर बेबी फूड बना सकती हैं।

food combinations,children,children health,tasty food,healthy food,Nuts,dal,curd,protein,rice,Beans,health article in hindi

ओट्स और दूध

ओट्स में मैग्नीशियम होता है और इसे दूध के साथ मिलाकर लेने पर, इसमें कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है। ओट्स और दूध को एक साथ लेने से विटामिन बी भी मिलता है और हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकती हैं।

food combinations,children,children health,tasty food,healthy food,Nuts,dal,curd,protein,rice,Beans,health article in hindi

लाल दाल के साथ शकरकंद

अगर आप फाइबर से युक्त कोई फूड ढूंढ रही हैं तो दाल सबसे बेहतर विकल्प है। दाल और शकरकंद एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। लाल दाल में सोडियम और सैचुरेटेड फैट कम होता है लेकिन उच्च मात्रा में पोटेशियम, फोलिक एसिड और फाइबर होता है। आप शकरकंद और दाल से कई तरह की रेसिपीज बना सकती हैं। इससे बेबी फूड भी बन सकता है।

food combinations,children,children health,tasty food,healthy food,Nuts,dal,curd,protein,rice,Beans,health article in hindi

चावल और बींस

चावल और बींस के कॉम्बिनेशन में प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है। बच्चों को चावल खाना पसंद होता है और उसमें बींस डालकर आप इस डिश को हेल्दी और टेस्टी बना सकती हैं। इससे बच्चों को भरपूर एनर्जी भी मिलती है। आप बच्चे को रात में डिनर या लंच में बींस और चावल का कॉम्बिनेशन दे सकती हैं।

food combinations,children,children health,tasty food,healthy food,Nuts,dal,curd,protein,rice,Beans,health article in hindi

मछली, मीट, अंडे, नट्स और दालें

इस फूड ग्रुप में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, जिंक और आयरन होता है। इससे बच्चे के विकास के लिए जरूरी कुछ विटामिन और खनिज पदार्थ भी मिलते हैं। आप इन चीजों को मिलाकर कई तरह की हेल्दी और टेस्टी डिश बना सकती हैं।

बचपन से ही हेल्दी खाना खाया जाए तो आगे चलकर निरोगी और स्वस्थ रहने में बहुत मदद मिलती है। कुछ फूड कॉम्बिनेशन बच्चों को आवश्यक पोषण प्रदान कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग