न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AC वाले कमरे में ये 5 काम कभी न करें, वरना सेहत और जेब दोनों को उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

एसी वाले कमरे में गीले कपड़े पहनना, अत्यधिक कम तापमान रखना, बार-बार दरवाजा खोलना, स्मोकिंग करना और नियमित सफाई न करना आपकी सेहत और एसी दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जानिए इन 5 गलतियों से कैसे बचें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 6:18:30

AC वाले कमरे में ये 5 काम कभी न करें, वरना सेहत और जेब दोनों को उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

गर्मी के दौरान अधिकतर लोग अपने घर, ऑफिस या दुकानों में एयर कंडीशनर (एसी) का सहारा लेते हैं ताकि भीषण तपिश से राहत मिल सके। एसी गर्मी को कुछ इस तरह कम कर देता है कि लगता है जैसे कश्मीर की ठंडी हवा बह रही हो। हालांकि, गर्मी से बचाने में एसी बेमिसाल है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल न करने पर आपकी सेहत और बजट दोनों पर विपरीत असर पड़ सकता है। हम अकसर अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं और साथ ही एसी की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकती हैं। आइए जानते हैं एसी वाले कमरे में ऐसी कौन-सी 5 गलतियां हैं जिनसे बचना चाहिए।

# गीले कपड़े पहनकर या भीगे शरीर के साथ एसी रूम में न जाएं

जब आप बाहर से पसीने से तरबतर होकर या नहाने के तुरंत बाद गीले शरीर के साथ एसी वाले कमरे में जाते हैं, तो शरीर का तापमान अचानक से बहुत तेजी से गिर जाता है। इससे सर्दी-खांसी, मांसपेशियों में अकड़न या जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गीले कपड़ों के साथ एसी में बैठना आपकी सर्दी को और भी गंभीर बना सकता है, जिससे कंपकंपी जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए नहाने के बाद या पसीना आने पर शरीर सूखने दें, फिर एसी में प्रवेश करें।

# एसी का तापमान अत्यधिक कम न रखें

जब गर्मी ज़्यादा बढ़ जाती है तो लोग अक्सर एसी का तापमान 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं, सोचते हैं कि इससे कम समय में कमरा ठंडा हो जाएगा। लेकिन यह आदत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। अत्यधिक ठंडे तापमान पर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर पड़ सकती है, जिससे वायरल संक्रमण या सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे उचित होता है, जिससे आपको ठंडक भी मिलती है और आपकी सेहत पर बुरा असर भी नहीं पड़ता।

# कमरे का दरवाजा और खिड़कियां बार-बार न खोलें, पूरी तरह बंद रखें

एसी तभी अपने काम को सही तरीके से कर पाता है जब कमरा पूरी तरह बंद हो। यदि आप बार-बार कमरे का दरवाजा खोलते हैं या खिड़कियां खुली छोड़ देते हैं तो बाहर की गर्म हवा अंदर आती रहती है, जिससे एसी पूरी तरह ठंडक नहीं दे पाता। इसके अलावा, बार-बार कमरे को खोलने से एसी का कंप्रेसर भी ज्यादा मेहनत करता है, जिससे बिजली का बिल बढ़ने के साथ-साथ एसी खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए कमरे के दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखना ही बेहतर होता है।

# एसी वाले कमरे में स्मोकिंग या अगरबत्ती जलाना नुकसानदायक

एसी वाले कमरे में धूम्रपान करना या अगरबत्ती, धूपकुंडी आदि जलाना कतई ठीक नहीं। क्योंकि एसी वाला कमरा ज्यादातर बंद होता है, और इसमें ताजी हवा की आपूर्ति कम होती है। जब कमरे में स्मोकिंग या अगरबत्ती जलाई जाती है तो उसका धुआं बाहर निकल नहीं पाता और कमरे के अंदर ही रह जाता है। इससे सांस लेने में परेशानी, एलर्जी और अन्य श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, इस धुएं की वजह से एसी का फिल्टर भी जल्दी खराब हो सकता है और इसकी कूलिंग क्षमता कम हो सकती है।

# एसी की नियमित सफाई और सर्विसिंग न करना

कई लोग एसी के मौसम की शुरुआत में एक बार सर्विसिंग करवा लेते हैं, लेकिन बीच-बीच में इसकी सफाई या मेंटेनेंस को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे एसी के फिल्टर पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जो हवा को प्रदूषित कर देती है। इससे स्किन पर दिक्कतें, आंखों में जलन, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा नियमित सफाई न करने पर एसी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और वह जल्दी खराब भी हो सकता है। बेहतर है कि हर दो से तीन महीने में एसी की सर्विसिंग कराएं और बीच-बीच में इसके फिल्टर और अन्य हिस्सों की सफाई पर ध्यान दें ताकि आपकी सेहत और एसी दोनों सुरक्षित रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत