न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ाना चाहते हैं आंखों की रोशनी, आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें

अब सवाल ये उठता है कि आंखों को सेहतमंद रखा कैसे जाए? ऐसे में जरूरी हैं कि शरीर को उन सभी पोषक तत्वों की भरपाई की जाए जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित हो। आइए जानते हैं किन चीजों को डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी को बरकरार रख सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 1:46:45

बढ़ाना चाहते हैं आंखों की रोशनी, आज से ही अपने आहार में शामिल करें ये चीजें

हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा हमारी आंखें हैं जिनसे जुड़ी जरा-सी लापरवाही के भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। आज कल कम उम्र में ही लोगों की आंखों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के 8 से 10 घंटे स्क्रीन पर बिताने और पूरा पोषण ना मिल पाने की वजह से आंखों की रोशनी को नुकसान होने लगता हैं। अब सवाल ये उठता है कि आंखों को सेहतमंद रखा कैसे जाए? ऐसे में जरूरी हैं कि शरीर को उन सभी पोषक तत्वों की भरपाई की जाए जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित हो। आइए जानते हैं किन चीजों को डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी को बरकरार रख सकते हैं।

to increase eyesight include these things in your diet,healthy living,Health tips

आंवला
आंवला, आंखों के लिए वरदान है। इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी को सालों-साल तक बनाए रखते हैं। आप चाहें तो कच्चे आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना या फिर आंवले का मुरब्बा खाना भी फायदेमंद रहेगा।

to increase eyesight include these things in your diet,healthy living,Health tips

गाजर

गाजर आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बीटाकैराटीन और विटामिन ए होता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर आंखों के साथ- साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से आंखों पर चढ़ा चश्मा तक उतर सकता है।

to increase eyesight include these things in your diet,healthy living,Health tips

शकरकंद

शकरकंद में भी गाजर की तरह बीटा कैरोटीन पाया जाता है। आप शकरकंद का सेवन अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं। या तो आप इसे थोड़े से जैतून के तेल में तल लें या फिर इसे उबाल कर छिलकें उतार लें। फिर दूध और चीनी के साथ मिलाकर खाएं। इसमें विटामिन सी और फाइबर भी मौजूद होता है जो कि आँखों को डैमेज होने से बचाता है। साथ ही साथ डैमेज सेल्स कि मरम्मत भी करता है।

to increase eyesight include these things in your diet,healthy living,Health tips

इलायची

इलायची, शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है। इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहें तो इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

to increase eyesight include these things in your diet,healthy living,Health tips

पत्तेदार हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए पत्तेदार सब्जियां खाएं। हरी सब्जियां आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। हरी सब्जियों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

to increase eyesight include these things in your diet,healthy living,Health tips

सिट्रस और पीले रंग के फल

नींबू, टमाटर, अमरूद और संतरा सिट्रस फलों में शामिल है। इन फलों में प्रचुरता में विटामिन सी पाया जाता है और ये आंखों को सूर्य की रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। आडू, आम और पपीता, पीले रंग के फल भी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें बीटा कैरोटीन और लाइकोपिन पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी में सुधार आता है।

to increase eyesight include these things in your diet,healthy living,Health tips

मछली

मछली में हेल्दी ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो आंखों की रेटिना के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग को तेज करता है जिससे आंखों की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। अपने बच्चे को सैल्मन और ट्यूना फिश खिलाएं। आप उसे फिश ऑयल पिल्स भी दे सकती हैं।

to increase eyesight include these things in your diet,healthy living,Health tips

सूखे मेवे

सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह बात तो हम सभी जानते हैं। यह आँखों के लिए भी फायदेमंद हैं क्योंकि सूखे मेवे में विटामिन मौजूद होतें हैं जो की कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करतें हैं। यह आँखों में विटामिन ए की ज़रूरत को पूरा करतें हैं। सूखे मेवे में काजू, बादाम, मूँगफली, अखरोट, किशमिश, पिस्ता सभी फायदेमंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स