न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहुत खास है Hrithik Roshan का ब्लड ग्रुप, दुनियाभर में केवल 2% लोगों के पास, जानिए इसके बारे में

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेहतर फिटनेस के लिए भी जाने जाते है। हाल ही में ऋतिक रोशन ने वर्ल्ड रैंडम एक्ट ऑफ काइंडनेस डे के अवसर पर ब्लड डोनेट किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Feb 2022 5:50:40

बहुत खास है Hrithik Roshan का ब्लड ग्रुप, दुनियाभर में केवल 2% लोगों के पास, जानिए इसके बारे में

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेहतर फिटनेस के लिए भी जाने जाते है। हाल ही में ऋतिक रोशन ने वर्ल्ड रैंडम एक्ट ऑफ काइंडनेस डे के अवसर पर ब्लड डोनेट किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने ब्लड डोनेट की अपनी फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। ऋतिक अक्सर इस तरह के प्रेरणादायक काम करते रहते हैं। ऋतिक ने लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया और यह भी बताया कि रक्तदान कैसे किसी डोनर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

ऋतिक ने रक्तदान करते हुए एक फोटो साझा की और अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे बताया गया कि मेरा ब्लड ग्रुप B Negative है जोकि एक दुर्लभ प्रकार है। अस्पताल अक्सर इसकी कमी महसूस करते हैं। चलिए जानते हैं कि बी-नेगेटिव को दुर्लभ क्यों माना जाता है और इसके फायदे हैं।'

Hrithik Roshan,hrithik roshan blood type,blood type b negative,Health,health updates,health news

बी नेगेटिव (B Negative) ब्लड टाइप क्या है?

‘बी नेगेटिव’ ब्लड ग्रुप (B – Or B Negative) दुर्लभ माना जाने वाला दूसरा ब्लड ग्रुप (The Second Rarest Blood Type) है। रेड क्रॉस सोसायटी के अनुसार दुनियाभर में केवल 2% लोगों का ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव (B Negative) है। इसकी तुलना में, 36% दाताओं का ब्लड ओ पॉजिटिव (O Positive) है जो कि सबसे सामान्य प्रकार है। बी नेगेटिव (B Negative) ब्लड ग्रुप वाले उन लोगों को अपना रक्तदान कर सकते हैं जिनका ब्लड ग्रुप बी या एबी है। यूके नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के अनुसार, आपका ब्लड ग्रुप आपके माता-पिता से विरासत में मिले जीन से निर्धारित होता है। चाहे आपका ब्लड टाइप दुर्लभ हो, सामान्य हो या कहीं बीच में हो, आपके दान करने से किसी के जीवन को बचाने और बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

Hrithik Roshan,hrithik roshan blood type,blood type b negative,Health,health updates,health news

बी नेगेटिव रक्त कौन प्राप्त कर सकता है?

ग्रुप बी और एबी के लोग इस प्राप्त कर सकते हैं। लगभग 8 में से 1 व्यक्ति बी नेगेटिव डोनर से रेड ब्लड सेल्स प्राप्त कर सकता है। बी नेगेटिव रक्त उन लोगों की मदद कर सकता है जिनका ब्लड टाइप बी निगेटिव, बी पॉजिटिव, एबी नेगेटिव और एबी पॉजिटिव है।

बी नेगेटिव लोगों को कौन सा रक्त मिल सकता है?

बी नेगेटिव और ओ नेगेटिव ब्लड। बी निगेटिव वाले लोग उन लोगों से लाल रक्त कोशिकाओं को प्राप्त कर सकते हैं, जिनका ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव और ओ नेगेटिव है।

Hrithik Roshan,hrithik roshan blood type,blood type b negative,Health,health updates,health news

बी नेगेटिव ब्लड क्यों जरूरी है?

डॉक्टरों को हमेशा नेगेटिव डोनर की आवश्यकता होती है। बी नेगेटिव दुर्लभ रक्त प्रकारों में से एक है। बी नेगेटिव डोनर इंसान के जीवन रक्षक कार्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। चूंकि बी नेगेटिव सबसे दुर्लभ रक्त प्रकारों में से एक है, इसलिए नए दाताओं को ढूंढना और यह सुनिश्चित करना मुश्किल है कि हम हमेशा पर्याप्त रक्त एकत्र करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!