न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में बना अचार स्वाद ही नहीं, सेहत का भी रखता है खास ख्याल, जानें कैसे

घर में बना अचार सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि कई हेल्थ प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है। जानें कैसे नींबू, अदरक और लहसुन जैसे अचार सेहत को देते हैं अनोखे फायदे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 9:24:43

घर में बना अचार स्वाद ही नहीं, सेहत का भी रखता है खास ख्याल, जानें कैसे

खाने की थाली में जब तक अचार की खुशबू न हो, तब तक खाने में वो बात ही नहीं होती। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हर इंडियन घर में अचार जरूर बनता है। बचपन में दादी-नानी के हाथों से बना अचार आज भी यादों में बसता है। आम, मिर्चा, अदरक, लहसुन, नींबू और कई तरह की सब्जियों और फलों के अचार हर घर में बनाए जाते हैं। ये अचार केवल स्वाद के लिए ही नहीं होते बल्कि इनमें छुपे होते हैं सेहत के कई खजाने।

अगर आपको लगता है कि नमक, तेल में लिपटे हुए ये अचार आपकी सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं, तो एक बार डॉक्टर्स की बातें जरूर सुन लें। डॉक्टर्स कहते हैं कि घरों में बनने वाले अचार ना केवल पूरे साल किसी खास फल या सब्जी को खाने का जरिया होते हैं बल्कि मसाले में लिपटे होने की वजह से हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद रहते हैं। यह वो घरेलू नुस्खा है, जिसे पीढ़ियां आगे बढ़ाती हैं।

कौन से अचार हैं ज्यादा फायदेमंद

लहसुन, अदरक, आम और नींबू के अचार सबसे ज्यादा सेहतमंद माने जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर को मजबूती मिलती है और कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से छुटकारा भी। जब घर की रसोई से प्यार से परोसा गया अचार थाली में आता है, तो सिर्फ स्वाद नहीं, एक अपनापन भी जुड़ता है।

अचार खाने के फायदे

प्रोबायोटिक से भरपूर:

अचार फर्मेंटेड होते हैं, जैसे कि नींबू का अचार। इनमें कई तरह के प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये वही अचार हैं जिन्हें हमारी नानी बड़े जतन से धूप में रखती थीं, ताकि हर चम्मच में सेहत भी मिले।

वेट लॉस में मदद:

नींबू का अचार या दूसरे अचार में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ये लो कैलोरी होते हैं। इन्हें अगर वेट लॉस के दौरान सीमित मात्रा में खाया जाए तो मन भी भरता है और बार-बार भूख भी नहीं लगती। लेकिन ये याद रखें कि अचार वही खाएं जो घर पर बना हो, क्योंकि बाजार के पैकेट वाले अचार में सोडियम और प्रिजर्वेटिव की मात्रा ज्यादा होती है।

लेग क्रैम्प दूर करता है:

नींबू के अचार के मसाले को चाटना सेहत के लिए लाभदायक होता है। जब शरीर में फ्लूइड की कमी होती है तो क्रैम्प्स होना आम है। ऐसे में नींबू का अचार चाटने के बाद पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित होते हैं और दर्द में राहत मिलती है। ये वही घरेलू उपाय है जो हमारी दादी मां तुरंत अपनाती थीं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह