न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हैलो… मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोल रहा हूं, बताइए आपकी समस्या क्या है’ — फोन पर आवाज सुन हैरान रह गए लोग

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय में हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण कर खुद फरियादियों से फोन पर बात की। सीएम की आवाज सुन लोग हैरान रह गए। जानिए कैसे हेल्पलाइन 181 बन रही है जनता और सरकार के बीच मजबूत सेतु।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 06 Jan 2026 8:13:57

‘हैलो… मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोल रहा हूं, बताइए आपकी समस्या क्या है’ — फोन पर आवाज सुन हैरान रह गए लोग

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को सचिवालय परिसर में स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा, बल्कि आमजन की शिकायतों के समाधान को लेकर हो रहे प्रयासों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर, तेजी और प्रभावशीलता के साथ किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं फोन कर कई फरियादियों से सीधा संवाद किया और उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना।

फोन पर मुख्यमंत्री से सीधे बात होने पर कई परिवादी कुछ क्षणों के लिए चौंक गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि कॉल के दूसरे छोर पर खुद मुख्यमंत्री उनकी बात सुन रहे हैं। जब लोगों ने आश्चर्य व्यक्त किया, तो भजनलाल शर्मा ने मुस्कराते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं और उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस पहल से लोगों में संतोष और भरोसे की भावना साफ नजर आई।

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही सरकार का लक्ष्य


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने हेल्पलाइन 181 से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्पलाइन 181 के जरिए सरकार और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जो सुशासन की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर नागरिक की आवाज सुनने के लिए प्रतिबद्ध है और इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि हेल्पलाइन पर दर्ज मामलों की नियमित समीक्षा हो और किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायतकर्ता को लंबी प्रक्रियाओं में उलझाने के बजाय त्वरित राहत मिलनी चाहिए।

हेल्पलाइन को और सशक्त बनाने पर जोर

इस अवसर पर प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री को हेल्पलाइन 181 की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारों से सरकार और जनता के बीच विश्वास और संवाद मजबूत होता है। उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील और परिणामोन्मुख बनाया जाए।

नियमित संवाद से मजबूत हो रहा जनविश्वास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ प्रदेशवासियों की समस्याओं का समाधान कर रही है। आमजन की सहायता के लिए स्थापित राजस्थान संपर्क पोर्टल की हेल्पलाइन 181, शिकायतों के त्वरित निस्तारण का एक प्रभावी मंच बनकर उभरी है। यह व्यवस्था धीरे-धीरे प्रदेशवासियों और सरकार के बीच संवाद और समाधान का एक मजबूत सेतु बनती जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह प्रणाली एक ही प्लेटफॉर्म पर सरल, पारदर्शी और समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने का माध्यम बन चुकी है। राजस्थान संपर्क के जरिए न केवल शिकायत निवारण, बल्कि विभिन्न विभागों से जुड़ी जानकारियां भी नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। यह एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली ऑनलाइन माध्यम से तय समय सीमा में मामलों को संबंधित विभागों तक पहुंचाती है और नागरिकों को निरंतर अपडेट व फीडबैक की सुविधा भी देती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, जिससे जनविश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल