न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धुरंधर का जलवा बरकरार! पांचवें रविवार भी रणवीर सिंह की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। पांचवें रविवार भी फिल्म ने डबल डिजिट कलेक्शन कर वर्ल्डवाइड 1240 करोड़ से ज्यादा की कमाई दर्ज की है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Jan 2026 3:59:38

धुरंधर का जलवा बरकरार! पांचवें रविवार भी रणवीर सिंह की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर दर्शकों को अपने अलग और दमदार ट्रीटमेंट से लगातार बांधे हुए है। तमाम विवादों और उतार-चढ़ाव के बावजूद फिल्म ने सिनेमाघरों में एक महीने से ज्यादा का सफर तय कर लिया है और अब भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। हालात ऐसे हैं कि रिलीज के पांचवें वीकेंड में भी फिल्म ने डबल डिजिट कलेक्शन दर्ज कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है।

मजबूत कहानी, सटीक निर्देशन और प्रभावशाली कास्टिंग ने धुरंधर को दर्शकों के दिलों का फेवरेट बना दिया है। रिलीज को कई हफ्ते बीत जाने के बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है, और इसकी साफ झलक कमाई के आंकड़ों में देखने को मिल रही है। भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी रणवीर सिंह की यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और हर हफ्ते नए रिकॉर्ड के करीब पहुंचती नजर आ रही है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का दबदबा

धुरंधर अब दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। भले ही इसकी ओपनिंग विक्की कौशल की छावा (31 करोड़ रुपये) से कम रही हो, लेकिन लंबी रेस में इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में फिल्म की कुल कमाई 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि इसकी वैश्विक कमाई और भी चौंकाने वाली है।

रणवीर सिंह की धुरंधर ने ओवरसीज मार्केट में भी जबरदस्त पकड़ बनाई है। खाड़ी देशों में बैन झेलने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड और अमेरिका जैसे देशों में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने विदेशों में अब तक 272.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1240.73 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

पांच वीकेंड में कैसा रहा धुरंधर का सफर?

बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड हमेशा से फिल्मों के लिए अहम रहे हैं और धुरंधर ने इस मोर्चे पर हर हफ्ते खुद को साबित किया है। पहले चार हफ्तों में शानदार कमाई करने के बाद पांचवें वीकेंड में भी फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।

पहला वीकेंड – 106.5 करोड़ रुपये

दूसरा वीकेंड – 146.6 करोड़ रुपये

तीसरा वीकेंड – 99.7 करोड़ रुपये

चौथा वीकेंड – 61.9 करोड़ रुपये

पांचवां वीकेंड – 35.8 करोड़ रुपये

बीते शनिवार को फिल्म ने 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 13.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इन आंकड़ों से साफ है कि धुरंधर का खुमार अभी खत्म नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत मौजूदगी दर्ज करा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड