न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Army Day Parade 2026: जयपुर में पहली बार आयोजित हो रही आर्मी डे परेड में कैसे पाएं एंट्री? जानें ऑनलाइन पास और हर जरूरी जानकारी

जयपुर में पहली बार होने वाली आर्मी डे परेड 2026 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पास कैसे पाएं? स्टेप-बाय-स्टेप रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा नियम, रूट मैप और रिहर्सल की पूरी जानकारी यहां देखें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 07 Jan 2026 9:57:46

Army Day Parade 2026: जयपुर में पहली बार आयोजित हो रही आर्मी डे परेड में कैसे पाएं एंट्री? जानें ऑनलाइन पास और हर जरूरी जानकारी

राजस्थान की राजधानी जयपुर इस साल 15 जनवरी को होने वाले सेना दिवस (Army Day) के लिए भव्य तैयारियों में जुटी है। खास बात यह है कि इस बार प्रदेश में पहली बार आर्मी डे परेड (Army Day Parade) का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक पल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब तक यह परेड सिर्फ दिल्ली में ही होती थी। जयपुर में आयोजित होने वाली इस परेड में भारतीय सेना की वीरता, आधुनिक टैंक, मिसाइल सिस्टम और जांबाज जवानों का शानदार मार्च-पास्ट आम जनता के सामने पेश किया जाएगा। ऐसे में इस यादगार परेड का हिस्सा बनने के लिए लोगों में उत्सुकता चरम पर है। अगर आप भी इसे अपनी आँखों से देखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में एंट्री पास से लेकर सुरक्षा नियमों तक की पूरी जानकारी दी गई है।

इस बार की परेड क्यों है खास?

हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के.एम. करियप्पा (K.M. Cariappa) के सम्मान में सेना दिवस मनाया जाता है। जयपुर में आयोजित इस बार की परेड में सैनिकों का मार्च-पास्ट, आधुनिक हथियार और मिसाइल सिस्टम आम जनता के सामने प्रदर्शित किए जाएंगे। यह पहली बार होगा जब सेना की यह भव्य परेड आम नागरिकों के बीच आयोजित होगी। इसलिए अगर आप इस ऐतिहासिक परेड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

एंट्री पास कैसे पाएं – स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

प्रशासन और भारतीय सेना ने आम जनता की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आसान बनाई है, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।

इसके बाद Citizen App में जाकर “Army Day Parade Registration” विकल्प चुनें।

रजिस्ट्रेशन के लिए केवल दो कॉलम भरना होगा और प्रक्रिया पूरी होगी।

ध्यान दें, एक व्यक्ति अधिकतम दो लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

इसके अलावा ई-मित्र केंद्र से भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है।

रजिस्ट्रेशन के बाद क्या मिलेगा?

रजिस्ट्रेशन होने के तुरंत बाद मोबाइल पर SMS के जरिए कन्फर्मेशन प्राप्त होगा। इसके साथ ही आपको परेड रूट मैप और पार्किंग मैप भी भेजा जाएगा, ताकि आप आसानी से अपने वाहन से पहुँच सकें। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा दिशा-निर्देश और गाइडलाइन भी साझा किए जाएंगे, जिनका पालन करना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण जानकारी

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 जनवरी की शाम से शुरू होकर 14 जनवरी, 2026 तक चलेगी।

अगर आप परेड की रिहर्सल भी देखना चाहते हैं, तो रजिस्ट्रेशन के समय इसका विकल्प चुन सकते हैं।

आम जनता के लिए रखी गई रिहर्सल की तिथियां हैं: 9, 11, 13 और 15 जनवरी, 2026।

दर्शकों को परेड स्थल पर सुबह 8:45 बजे तक पहुँच जाना जरूरी है।

परेड समाप्त होने से पहले जगह छोड़ना अनुमति नहीं है।

सुरक्षा नियम – अनिवार्य पालन

परेड में शामिल होने से पहले कुछ सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है:

ड्रोन, कैमरा, लेडीज़ पर्स, बैग ले जाना मना है।

आग पकड़ने वाली चीज़ें, पाउडर, नुकीली या खतरनाक वस्तुएं पर प्रतिबंध है।

सभी दर्शकों की सुरक्षा जांच के बाद ही एंट्री दी जाएगी।ap

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल