न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या पाकिस्तान के रास्ते भारत के खिलाफ रची जा रही है नई आतंकी साजिश? हमास और लश्कर कमांडरों की गुप्त मुलाकात से बढ़ी चिंता

हमास और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडरों की पाकिस्तान में हुई कथित गुप्त मुलाकात ने भारत की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। जानिए क्या है पूरी साजिश।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 07 Jan 2026 1:30:24

क्या पाकिस्तान के रास्ते भारत के खिलाफ रची जा रही है नई आतंकी साजिश? हमास और लश्कर कमांडरों की गुप्त मुलाकात से बढ़ी चिंता

पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनता नजर आ रहा है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें हमास के वरिष्ठ कमांडर नजी जहीर और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कुख्यात कमांडर राशिद अली संधू को एक साथ देखा गया है। यह मुलाकात पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर में हुई, जिसे सुरक्षा एजेंसियां बेहद अहम मान रही हैं।

बताया जा रहा है कि यह बैठक पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई। गौरतलब है कि पीएमएमएल को लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक चेहरा माना जाता है। इस कार्यक्रम में नजी जहीर को मुख्य अतिथि के तौर पर मंच दिया गया, जबकि राशिद अली संधू पीएमएमएल के नेता के रूप में मौजूद था। दोनों की यह नजदीकी भारत विरोधी साजिशों की ओर इशारा कर रही है।

पीओके दौरे से पहले भी सक्रिय रहा है हमास कमांडर

नजी जहीर वही हमास नेता है, जिसने फरवरी 2025 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) का दौरा किया था। यह दौरा उस समय हुआ, जब पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम दिए जाने में कुछ ही हफ्ते बाकी थे। पीओके में रहते हुए जहीर ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडरों के साथ मंच साझा किया और भारत विरोधी रैली को संबोधित किया था।

उसकी पाकिस्तान से नजदीकियां कोई नई बात नहीं हैं। जनवरी 2024 में नजी जहीर कराची पहुंचा था, जहां उसने कराची प्रेस क्लब में मीडिया से खुलकर बातचीत की। इसके बाद अप्रैल 2024 में वह इस्लामाबाद गया, जहां इस्लामाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने उसे विशेष सम्मान भी दिया। यह घटनाक्रम पाकिस्तान में हमास की खुलेआम मौजूदगी को दर्शाता है।

लगातार पाकिस्तान दौरे और कट्टरपंथी मंचों पर मौजूदगी

7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले के ठीक एक सप्ताह बाद, यानी 14 अक्टूबर को नजी जहीर पाकिस्तान पहुंचा। यहां उसकी मुलाकात देश की बड़ी इस्लामिस्ट पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजल-उर-रहमान से हुई। उसी दिन उसने पेशावर में आयोजित मुफ्ती महमूद सम्मेलन को भी संबोधित किया, जिसमें खालिद मशाल वीडियो लिंक के जरिए शामिल हुआ था।

इसके बाद 29 अक्टूबर 2023 को जहीर बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में आयोजित ‘अल-अक्सा स्टॉर्म’ सम्मेलन में नजर आया। नवंबर 2023 में वह कराची में हुए ‘तूफान-ए-अक्सा’ सम्मेलन में भी शामिल हुआ। इन तमाम कार्यक्रमों में उसकी सक्रिय भागीदारी इस बात की ओर इशारा करती है कि हमास के शीर्ष नेता पाकिस्तान में न सिर्फ बेखौफ घूम रहे हैं, बल्कि स्थानीय आतंकी संगठनों और कट्टरपंथी नेटवर्क के साथ मजबूत तालमेल भी बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन