न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजपुर हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक चालक की मौत; दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

भोजपुर के आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी से जूझ रहा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 06 Jan 2026 1:33:18

भोजपुर हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक चालक की मौत; दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

भोजपुर हाइवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव मोड़ के पास देर रात करीब 10 बजे दो भारी वाहनों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा धान से लदे एक ट्रक और बालू लदे हाइवा ट्रक के बीच हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सड़क पर दूर तक मलबा बिखर गया और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।

इस दुर्घटना में धान लदे ट्रक के चालक की घटनास्थल पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के सोहरी गांव निवासी विनय यादव (35 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं, बालू लदे ट्रक का चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी रामसागर उपाध्याय के पुत्र संजय उपाध्याय के तौर पर हुई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह दोनों वाहनों का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि विनय यादव एकवारी से ट्रक पर चावल की बोरियां लादकर नोखा स्थित राइस मिल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रक से उनकी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विनय ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से ट्रक में दबे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल चालक का पहले चरपोखरी अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया, इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस हादसे के बाद देर रात तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उधर, विनय यादव की अचानक मौत से उनके पैतृक गांव सोहरी में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया