न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलंबो एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद, करोड़ों की गांजा के साथ 3 भारतीय हिरासत में; दो महिला टीचर भी शामिल

कोलंबो के बंदरनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। 50 किलो कुश गांजा के साथ 3 भारतीय नागरिक गिरफ्तार किए गए, जिनमें मुंबई की दो महिला टीचर भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजा की कीमत करीब 14.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 07 Jan 2026 9:13:48

कोलंबो एयरपोर्ट पर ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद, करोड़ों की गांजा के साथ 3 भारतीय हिरासत में; दो महिला टीचर भी शामिल

श्रीलंका में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। कोलंबो के बंदरनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 50 किलो गांजा पकड़ा गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 14.5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसे अब तक कोलंबो एयरपोर्ट पर पकड़ी गई सबसे बड़ी ड्रग्स खेप माना जा रहा है।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि तीनों संदिग्ध बैंकॉक से श्रीलंकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट के जरिए श्रीलंका पहुंचे थे। जैसे ही वे बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BIA) पर उतरे, सुरक्षा एजेंसियों की नजर उन पर पड़ गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें से दो महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 25 से 27 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि दोनों महिला आरोपी मुंबई की रहने वाली हैं और पेशे से टीचर बताई जा रही हैं। तीसरे आरोपी के बारे में भी पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की गतिविधियां पहले से ही निगरानी में थीं, जिसके चलते उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी ग्रीन चैनल के रास्ते एयरपोर्ट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, ताकि कस्टम जांच से बचा जा सके। लेकिन संदेह होने पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके सामान से बड़ी मात्रा में कुश गांजा बरामद हुआ। इसके बाद उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

श्रीलंका पुलिस के नारकोटिक्स ब्यूरो ने पुष्टि की है कि जब्त किया गया मादक पदार्थ कुश किस्म का गांजा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग बाजार में बेहद महंगा माना जाता है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था और गांजा कहां सप्लाई किया जाना था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी