न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुलेआम खूनी वारदात: ब्लैक स्कॉर्पियो से आए 6 बदमाशों ने युवक को तलवारों से काट डाला

राजसमंद के खमनोर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। ब्लैक स्कॉर्पियो में आए 6 बदमाशों ने गांव गुड़ा चौराहे पर युवक पर तलवारों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 07 Jan 2026 2:38:57

खुलेआम खूनी वारदात: ब्लैक स्कॉर्पियो से आए 6 बदमाशों ने युवक को तलवारों से काट डाला

राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव गुड़ा के व्यस्त चौराहे पर अचानक तलवारों से लैस हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए करीब छह बदमाशों ने खुलेआम हिम्मत सिंह दासाना पर तलवारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले की भयावहता ऐसी थी कि कुछ ही पलों में चौराहा खून से सन गया और आसपास मौजूद लोग सहमकर इधर-उधर भागने लगे।

मृतक हिम्मत सिंह दासाना मूल रूप से गांव गुड़ा का ही रहने वाला था और रोज़गार के सिलसिले में मुंबई में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। इसी दौरान पहले से चली आ रही रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दिन के उजाले में हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही खमनोर और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई।

खमनोर थानाधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिम्मत सिंह की केलवाड़ा थाना क्षेत्र के पासुंद गांव के कुछ युवकों से पुरानी दुश्मनी चल रही थी। मंगलवार सुबह यही रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए छह युवकों ने अचानक तलवारों से हमला कर दिया। जब कुछ स्थानीय लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे इलाके में और ज्यादा भगदड़ मच गई।

हमले में गंभीर रूप से घायल हिम्मत सिंह को परिजन तुरंत नाथद्वारा के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए राजसमंद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारिख भी दो थानों के पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उनके निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और इलाके में सघन नाकाबंदी की गई है।

मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पासुंद निवासी हमेर सिंह, नाथू सिंह, हिम्मत सिंह, किशन सिंह, कालू सिंह और प्रेम सिंह के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। पुलिस चश्मदीदों के बयान जुटा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी