न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोनाकाल में दही है आपके लिए बिल्कुल सही! लगाता है फायदों की झड़ी, देखें...

गर्मियों में दही का सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अलावा कोरोनाकाल को देखते हुए भी यह काफी फायदेमंद है। यह...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 04 May 2021 8:14:14

कोरोनाकाल में दही है आपके लिए बिल्कुल सही! लगाता है फायदों की झड़ी, देखें...

गर्मियों में दही का सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अलावा कोरोनाकाल को देखते हुए भी यह काफी फायदेमंद है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ दिल को मजबूत बनाता है। जब आप खाने के साथ दही खाते हैं, तो कई पोषक तत्व आपके शरीर में पहुंचते हैं जिससे न सिर्फ आप हेल्दी बने रहते हैं बल्कि इससे आपकी स्किन की क्वालिटी भी अच्छी होती है। दही त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है।

इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस, ब्लड प्रेशर, बालों और हड्डियों के लिए भी दही कई तरह से फायदेमंद है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा दही वजन घटाने में मदद करता है और कब्ज की समस्या से बचाने का काम भी करता है।

दही का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। दही को आप अपनी डाइट में रायता, लस्सी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। दही न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि आपकी पाचन शक्ति को भी मजबूत बनने में मदद कर सकता है। आइए अब हम देखते हैं दही हमारे शरीर के लिए और कैसे फायदेमंद है।

curd,yogurt,corona period,curd corona,covid-19,immunity,health news in hindi,coronavirus

1. एनर्जी

दही को एनर्जी के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। गर्मियों में अगर आपको थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस हो रही है तो आप दही का सेवन करें। दही शरीर को हाइड्रेटेड करके एनर्जी देने में मदद कर सकता है।

2. इम्यूनिटी

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है दही। गर्मियों में हर रोज दही खाने से भी इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बेहतर बना सकते हैं।

curd,yogurt,corona period,curd corona,covid-19,immunity,health news in hindi,coronavirus

3. हडिड्यां

गर्मियों के मौसम में दही का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। दही को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। दही का नियमित सेवन हड्डियों को मजबूत और ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

4. त्वचा

गर्मियों में त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है दही। त्वचा के लिए दही का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। दही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। रूखी त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुधारने में मदद कर सकता है। मुंहासों की समस्या के लिए रामबाण है दही, इसे आप शहद के साथ पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

curd,yogurt,corona period,curd corona,covid-19,immunity,health news in hindi,coronavirus

अन्य फायदे

- रोज दही खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी हद तक कम होता है। वहीं दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर रखने में भी दही उपयोगी होता है।

- दही को आप सीधे बालों और त्वचा पर लगा सकते हैं और बहुत ही जल्दी इसके अच्छे परिणाम देख सकते हैं। डैंड्रफ से बचने के लिए बालों में दही लगाना बेहद अच्छा रहता है। इसके लिए दही को बालों में लगाकर आधे घंटे के बाद बाल धो लें।

- दही फैट की अच्छी फॉर्म है। दही में दूध के बराबर ही पोषक तत्व होते हैं। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। दही खाने से दांत और हड्डियां तो मजबूत होती ही हैं, साथ में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।

- दही खाने से तनाव कम होता है। दही एनर्जी बूस्टर भी है। ये एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर को हाइड्रेट भी करता है।

- दही से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। यही नहीं अनिद्रा की समस्या को दूर भगाने में भी दही फायदेमंद होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
कुलगुरु के इस्तीफे को लेकर गरमाया मामला, JNU में आधी रात ABVP और लेफ्ट विंग में हिंसक झड़प; कई छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
पटना: शादी के रिसेप्शन में गोलियों की गूंज, अपराधियों ने दो सगे भाइयों की ली जान, मौके पर ही तोड़ा दम
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
O Romeo ने दूसरे संडे दिखाया दम, बनी शाहिद कपूर की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म; जानिए 10 दिनों का कुल कलेक्शन
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
शुक्र गोचर: होली से ठीक पहले मीन राशि में प्रवेश, वृषभ-कर्क समेत इन 4 राशियों की किस्मत चमकेगी
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, महीनों से थे कोमा में
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
बिना पसीना बहाए नींद में घटाएं वजन, बस सोने की आदतों में करें ये जरूरी बदलाव
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
‘शंकराचार्य मामले की जांच यूपी से बाहर हो’, अविमुक्तेश्वरानंद के पक्ष में उतरे स्वामी प्रकाशानंद
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
त्रिशूली नदी में बस पलटी, आधी रात को हुए हादसे में 18 की मौत
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
जबलपुर-भोपाल हाईवे पर भयावह हादसा, रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा गिरा, 391 करोड़ में बना था पुल
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच
79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच