न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 जून तक 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और लू की चेतावनी जारी

भारत मौसम विभाग ने 14 राज्यों में 2 जून तक भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण, पूर्वोत्तर, पश्चिमी तट और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी मौसम गतिविधियां देखी जाएंगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 8:34:58

2 जून तक 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और लू की चेतावनी जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी 2 जून तक देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। यह प्रभाव दक्षिण भारत, पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर, पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है, वहीं कुछ क्षेत्रों में लू (हीटवेव) का भी खतरा बना हुआ है।

उत्तर भारत में बारिश और तूफानी हवाओं का खतरा

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 28 मई से 2 जून तक बारिश, बिजली गिरने और 70 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 27 और 28 मई को ओलावृष्टि की आशंका है। उत्तराखंड में 28 मई से 2 जून तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान और जम्मू के कुछ क्षेत्रों में 28 मई को लू पड़ने की चेतावनी दी गई है।

दक्षिण भारत में मूसलधार बारिश का अनुमान

केरल और माहे में 28 मई से 2 जून तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और बहुत भारी वर्षा हो सकती है। तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी लगातार भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में अगले पांच दिनों तक बौछारें, आंधी और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं।
विशेष रूप से तेलंगाना में 28-29 मई को बहुत भारी बारिश का खतरा जताया गया है।

पश्चिम भारत में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी

गुजरात में 70 किमी/घंटा तक की तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। कोंकण और घाट क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश की संभावना अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। मिजोरम (28 मई), असम और मेघालय (29-30 मई) को लेकर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी सक्रिय रहेगा मौसम

ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और विदर्भ में 31 मई तक बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है। ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और विदर्भ में 31 तक बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है। ओडिशा में 27 और 29 मई को बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि विदर्भ और पश्चिम बंगाल में 29-30 मई को बारिश की संभावना है।

तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना

उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में 2-3°C की वृद्धि और उसके बाद अगले 4-5 दिनों में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मध्य भारत में तापमान में पहले कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद 2-3°C की वृद्धि संभावित है। पूर्व भारत में आगामी 5 दिनों तक तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं