न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘शराब पीने और टेबल पर डांस करने के लिए किया मजबूर’, ऑस्ट्रेलिया की मुस्लिम महिला सांसद ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

ऑस्ट्रेलिया की पहली हिजाब पहनने वाली सीनेटर फातिमा पेमैन ने अपने सहकर्मी पर शराब पीने और टेबल पर डांस करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना को लेकर संसदीय समिति में औपचारिक शिकायत दर्ज की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 8:27:07

‘शराब पीने और टेबल पर डांस करने के लिए किया मजबूर’, ऑस्ट्रेलिया की मुस्लिम महिला सांसद ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

ऑस्ट्रेलिया की मुस्लिम महिला सीनेटर ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उनका कहना है कि एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक पुरुष सहकर्मी ने उन्हें शराब पीने और टेबल पर डांस करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। उन्होंने इस घटना को लेकर संसदीय समिति में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब ऑस्ट्रेलियाई संसद पहले ही यौन उत्पीड़न और भेदभाव जैसे गंभीर आरोपों के चलते आलोचनाओं का सामना कर चुकी है।

सीनेटर फातिमा पेमैन ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उनके एक पुरुष सहयोगी ने उन्हें अनुचित तरीके से ट्रीट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह जब एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल थीं, तब उनके सहकर्मी ने कई ड्रिंक्स लेने के बाद उनसे कहा, “चलो आपको थोड़ी शराब पिलाते हैं और टेबल पर नाचते हुए देखते हैं।” फातिमा ने साफ किया कि वे शराब नहीं पीतीं और जब उन्होंने मना किया, तो भी उस व्यक्ति ने दुर्व्यवहार किया और दबाव बनाता रहा।

फातिमा पेमैन, जो अफगानिस्तान में जन्मीं और अब ऑस्ट्रेलिया की संसद में हिजाब पहनने वाली पहली सीनेटर हैं, ने कहा कि उन्होंने तुरंत ही उस व्यक्ति को उसकी सीमा याद दिलाई और फिर औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद उन्होंने महसूस किया कि अब चुप रहना सही नहीं है, क्योंकि यह मामला न सिर्फ उनके साथ हुआ अन्याय है बल्कि यह इस्लामोफोबिया और मुस्लिम महिलाओं की आज़ादी पर हमले जैसा है।

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना कब घटी थी और वह पुरुष सहकर्मी कौन था, लेकिन सीनेटर के इन खुलासों ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की संसद में महिलाओं की सुरक्षा और समानता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलियाई संसद को ऐसे आरोपों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले 2021 में पूर्व पॉलिटिकल स्टाफर ब्रिटिनी हिगिन्स ने आरोप लगाया था कि एक सहकर्मी ने उनका संसदीय कार्यालय में यौन शोषण किया था। उस घटना के बाद संसद में कामकाज के माहौल को लेकर एक व्यापक समीक्षा की गई थी, जिसमें पाया गया कि वहां अत्यधिक शराब सेवन, उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार जैसी समस्याएं आम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब