न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से 11% मरीजों के फेफड़े हुए डैमेज, लंग्स में हुए घाव! स्टडी में हुआ चौकाने वाला खुलासा

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में जमकर कहर बरपाया है। दुनियाभर में कोरोना की वजह से लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोविड वायरस का सबसे ज्यादा असर मरीज के फेफड़ों पर देखा गया है साथ ही इस वायरस से चपेट में आने के बाद मरीजों में कई तरह के लक्षण नजर आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Dec 2022 4:00:08

कोरोना से 11% मरीजों के फेफड़े हुए डैमेज, लंग्स में हुए घाव! स्टडी में हुआ चौकाने वाला खुलासा

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में जमकर कहर बरपाया है। दुनियाभर में कोरोना की वजह से लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोविड वायरस का सबसे ज्यादा असर मरीज के फेफड़ों पर देखा गया है साथ ही इस वायरस से चपेट में आने के बाद मरीजों में कई तरह के लक्षण नजर आए। हाल ही में अमेरिकन जरनल ऑफ रेस्पिरेटरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन में पब्लिश हुई एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि कोरोना से पीड़ित मरीजों में से अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति वाले लगभग 11% मरीजों के फेफड़े डैमेज हुए थे और उनमें घाव मिले थे। स्टडी के मुताबिक ये इर्रिवसेबल होने के साथ ही समय के साथ और भी खराब हालत में पहुंच सकते हैं।

coronavirus,corona side effects,lungs affected,health news in hindi,health news

कोविड-19 मरीजों को लेकर की गई इस स्टडी में कहा गया है कि कोविड मरीज जिनमें अलग-अलग स्थिति में बीमारी की गंभीरता पाई गई थी और उनमें फाइब्रोटिक लंग डेमेज पाया गया था, जिसे इंटरस्टिशियल लंग डिजीज भी कहा जाता है, अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें फॉलोअप केयर की काफी जरूरत है।

इंटरस्टिशियल लंग डिजीज में कई तरह की बीमारियां शामिल हैं जिसे आम तौर पर फेफड़ों के घाव से जाना जाता है। इसमें आइडोपेथिक लंग फाइब्रोसिस भी है। ये घाव होने से मरीजों को सांस लेने में काफी परेशानी महसूस होती है और ब्लडस्ट्रीम से ऑक्सीजन ली जाती है। आइडोपेथिक लंग फाइब्रोसिस की वजह से फेफड़ों में होने वाला घाव इर्रिवसेबल होने के साथ ही समय के साथ और भी खराब हो जाता है।

माग्रेट टर्नर वारविक सेंटर फॉर फाइब्रोसिंग लंग डिजीज और नेशनल हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट, इंपीरियल कॉलेज लंदन के एडवांस रिसर्च फैलो (रायन फाउंडेशन) और करसपॉंडिंग ऑथर लाइन स्टीवर्ट कहते हैं, ‘हमने ये अनुमान लगाया है कि हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले 11% तक मरीजों में बीमारी से रिकवर होने के बाद फाइब्रोटिक पैटर्निंग मिली है। इसके साथ ही मरीजों में लंबे समय तक सांस लेने में परेशानी और सांस फूलने जैसी समस्याएं देखी गई हैं।’

coronavirus,corona side effects,lungs affected,health news in hindi,health news

इस स्टडी में शामिल लाइन स्टीवर्ट आगे कहते हैं, ‘इस स्टडी में बड़ी बात सामने आई है कि जो मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं उनमें से कई मरीजों के फेफड़ों में फाइब्रोटिक एब्नॉर्मलिटीज देखने को मिल सकती हैं।’

बता दें कि इस स्टडी में शामिल मरीजों को मार्च 2021 में अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और इनसे जुड़ी स्टडी का डेटा अक्टूबर 2021 तक कलेक्ट किया गया था। अब स्टडी के अगले चरण का एनालिसिस भी शुरू हो चुका है और साल 2023 की शुरुआत में इसके नतीजे सामने आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर