न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये 8 ड्रिंक, नियंत्रण में रहेगा रक्तचाप

रक्तचाप अर्थात ब्लड प्रेशर ऐसी बीमारी हैं जो बुजुर्गों से लेकर युवाओं को भी परेशान कर रही हैं। इसे साइलेंट किलर के तौर पर जाना जाता हैं जो अंदरूनी रूप से शरीर को क्षति पहुंचाने का काम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Aug 2022 3:12:59

ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये 8 ड्रिंक, नियंत्रण में रहेगा रक्तचाप

रक्तचाप अर्थात ब्लड प्रेशर ऐसी बीमारी हैं जो बुजुर्गों से लेकर युवाओं को भी परेशान कर रही हैं। इसे साइलेंट किलर के तौर पर जाना जाता हैं जो अंदरूनी रूप से शरीर को क्षति पहुंचाने का काम करती हैं। खराब आहार, शारीरिक गतिविधि की कमी, मधुमेह और मोटापे जैसे कई कारणों की वजह से रक्तचाप अनियंत्रित हो जाता है जो कभी भी विकट स्थिति पैदा कर सकता हैं। ऐसे में सलाह दी जाती हैं कि अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो रक्तचाप को नियंत्रण में रखने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की स्थिति से निपटा जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में...

blood pressure,blood pressure patient,drinks for blood pressure patient,blood pressure patient health care tips,tips to control blood  pressure

नारियल पानी

नारियल का पानी कई गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नारियल का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। अध्ययन के मुताबिक, अगर हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को लगातार 15 दिनों कर नारियल पानी दिया गया, तो उनके अंदर सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को 71% तक कम किया जा सकता है।

blood pressure,blood pressure patient,drinks for blood pressure patient,blood pressure patient health care tips,tips to control blood  pressure

चुकंदर का जूस

एक स्टडी के अनुसार, चुकंदर आपके हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट रक्तचाप को सामान्य कर हार्ट की बीमारी और हार्ट अटैक से बचा सकता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण, विटामिन्स और मिनरल्स हृदय को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। दिल के रोगों से बचने के लिए चुकंदर का सेवन रोजाना किया जा सकता है। इसे काट कर सलाद के रूप में या फिर इसका जूस भी पिया जा सकता है।

blood pressure,blood pressure patient,drinks for blood pressure patient,blood pressure patient health care tips,tips to control blood  pressure

गुड़हल के फूलों का जूस

शोध के अनुसार, गुड़हल के फूलों से तैयार जूस या फिर चाय आपके ब्लड प्रेशर को कुछ ही घंटों में कंट्रोल कर सकती है। इसके साथ ही इसके सेवन से दिल की परेशानियां भी दूर होती हैं। गुड़हल के फूल में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

blood pressure,blood pressure patient,drinks for blood pressure patient,blood pressure patient health care tips,tips to control blood  pressure

अनार का जूस

अनार शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है, यह बात तो ज्यादातर लोगों को पता होती है। लेकिन इसके एंटीहाइपरटेंसिव गुण के बारे में बेहद कम ही लोग जानते हैं। एक शोध के अनुसार, ब्लड प्रेशर कम करने वाला वाले गुण के साथ ही धमनियों में वसा के जमाव को रोकने वाला गुण भी पाया जाता है। इसके अलावा, शोध में यह भी माना गया है कि अनार का उपयोग कर बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है।

blood pressure,blood pressure patient,drinks for blood pressure patient,blood pressure patient health care tips,tips to control blood  pressure

मेथी का पानी

मेथी सिर्फ डायबिटीज में ही नहीं, बल्कि ब्लड प्रेशर की समस्या को भी रेग्युलेट करने में सहायक है। आप मेथी के पानी को पीकर भी उच्च रक्तचाप को कम कर सकते हैं। दरअसल, मेथी के पानी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप हाई बीपी से पीड़ित हैं, तो रात में मेथी को पानी में भिगो दें। अगली सुबह, आप खाली पेट मेथी के पानी का सेवन करें।

blood pressure,blood pressure patient,drinks for blood pressure patient,blood pressure patient health care tips,tips to control blood  pressure

ब्लूबेरी का जूस

2016 नेचर में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, ब्लूबेरी खाने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दोनों कम होते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि ब्लूबेरी में हृदय को सेहतमंद रखने वाले गुण पाए जाते हैं। यदि आप स्टोर से खरीदे गए बेरी जूस का विकल्प चुनते हैं, तो सुनिश्चित करें कि इसमें कोई अतिरिक्त चीनी न हो।

blood pressure,blood pressure patient,drinks for blood pressure patient,blood pressure patient health care tips,tips to control blood  pressure

आंवला और धनिया का पानी

आंवला और धनिया की मदद से भी एक बेहतरीन ड्रिंक तैयार करके आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट कर सकती हैं। इसके लिए आप एक ब्लेंडर के जार में पुदीने के पत्ते, धनिया पत्ती, 3-4 आंवला और थोड़ा ठंडा पानी डालकर उसे ब्लेंड करें। अब आप उसे छान लें। वैसे इसे बिना छाने भी पिया जा सकता है। आपकी ड्रिंक बनकर तैयार है। अब आप इसका सेवन करें।

blood pressure,blood pressure patient,drinks for blood pressure patient,blood pressure patient health care tips,tips to control blood  pressure

टमाटर का जूस

एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने हृदय रोग के जोखिम वाले लोगों को प्रति दिन औसतन एक कप टमाटर का जूस पीलाकर देखा। और उन्होंने पाया कि टमाटर का रस सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप, साथ ही एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दोनों में सुधार करता है। दरअसल, टमाटर में कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण होते हैं। साथ ही यह लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन-सी, फ्लेवोनोइड और विटामिन-ई का समृद्ध स्रोत होता है जो हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?