न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के ज्यादा होती हैं सिरदर्द की समस्या, राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 9 योगासन

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योग की जानकारी देने जा रहे हैं जो सिरदर्द की समस्या में राहत दिलाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 2:54:45

गर्मियों के ज्यादा होती हैं सिरदर्द की समस्या, राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 9 योगासन

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं जिसमें लोगों को अपनी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिसमे से एक हैं सिरदर्द। गर्मियों के दिनों में सिरदर्द बेहद आम समस्या हैं लेकिन जब यह होता हैं तो आप अपने अन्य कामों में ध्यान नहीं लगा पाते हैं। सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप झट से दवाई खा लेते हैं और ये दवाइयां आपकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक होती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करते हुए इसमें योगासन को शामिल किया जाए जो आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद करेंगे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योग की जानकारी देने जा रहे हैं जो सिरदर्द की समस्या में राहत दिलाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में...

गर्मियों के ज्यादा होती हैं सिरदर्द की समस्या, राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 9 योगासन

शवासन

इस मुद्रा का मुख्य उद्देश्य शरीर को आराम देना और इंद्रियों को शांत करना है। ये ध्यान करने के लिए एक अच्छी मुद्रा है। ये सिरदर्द और तनाव को दूर करने में मदद कर सकती है। शवासन करने का तरीका। योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अपनी शरीर को आराम देने के लिए शरीर को ढीला छोड़ दें। इसकी शुरुआत पैर की उंगलियों से करें। आंखों को बंद कर लें। अपनी श्वास को शांत और धीमी करने की कोशिश करें। जब तक आप आराम न महसूस करें तब तक इस मुद्रा में लेटें। इसे आप 5 से 10 मिनट कर सकते हैं।

गर्मियों के ज्यादा होती हैं सिरदर्द की समस्या, राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 9 योगासन

सेतुबंधासन

योगा एक्सपर्ट कहते हैं कि यह आसन आपके मन−मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है, जिसके कारण आपका तनाव कम होता है और माइग्रेन सिरदर्द की समस्या से भी राहत मिलती है। इस आसन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले कमर के बल सीधा लेट जाएं। अब आप घुटनों को मोड़ें और एडि़यों को नितंबों के पास रखें। इसके बाद पैरों के मध्य श्रोणि भाग से दूरी बनाएं। हाथों से टखनों के जोड़ को पकड़ें। गहरी लम्बी सांस लें और सांस छोड़ते हुए नाभि को अंदर दबाएं। इस दौरान पंजों को मैट पर दबाएं। अब आराम से मेरूदंड को उपर उठाएं, जिसमें कंधे व सर मैट पर ही रहेंगे। इस स्थिति में 5 से दस श्वास तक रूकें। अब श्वास छोड़ते हुए वापिस आ जाएं।

गर्मियों के ज्यादा होती हैं सिरदर्द की समस्या, राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 9 योगासन

विपरीत करनी

यह आसन थोड़ा कठिन लगेगा, लेकिन ये उतना ही फायदेमंद भी है। इस आसन से आपके पूरे शरीर और दिमाग को आराम पहुँचता है। बस आपको इस आसन में दीवार की जरूरत पड़ेगी। इस प्रकार आपका सिर दर्द झट से चला जाएगा। सबसे पहले सांस छोड़ें और दीवार की तरफ पैर करके लेट जाएं। पैरों को दीवार पर लगाएं और तलवों को ऊपर की तरफ रखें। इस बात का ध्यान रखें कि आपके कुल्हें दीवार से थोड़ा अलग रहने चाहिए। अपनी कमर और कूल्हों को जमीन पर आराम से रखें। अब अपने कूल्हों को ऊपर की तरफ बढ़ाएं। आप अपने कूल्हों को हाथों की मदद से भी उठा सकते हैं। इस अवस्था को पांच मिनट तक बनाये रखें। फिर पुरानी अवस्था में वापस आ जाएं।

गर्मियों के ज्यादा होती हैं सिरदर्द की समस्या, राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 9 योगासन

बालासन

योगा एक्सपर्ट के अनुसार, इस आसन का अभ्यास करने से पूरे नर्वस सिस्टम को शांति मिलती है, जिसके कारण माइग्रेन का दर्द भी काफी कम होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपनी एडि़यों पर बैठ जाएँ। अब कूल्हों पर एड़ी को रखें और आगे की ओर झुके। इस दौरान माथे को जमीन पर लगाये। इसके बाद आप हाथों को शरीर के दोनों ओर से आगे की ओर बढ़ाते हुए जमीन पर रखें, हथेली आकाश की ओर रखें। धीरे से छाती से जाँघो पर दबाव दें। इस स्थिति में कुछ देर के लिए रूकें। इसके बाद धीरे से उठकर एड़ी पर बैठ जाएं और रीढ़ की हड्डी को धीरे धीरे सीधा करें। अब कुछ देर विश्राम करें। इसके बाद इस आसन का अभ्यास दोबारा करें।

गर्मियों के ज्यादा होती हैं सिरदर्द की समस्या, राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 9 योगासन

पादंगुष्ठासन

यह बहुत ही सामान्य योग आसन है। इसमें आपको आगे की तरफ झुकना होता है, जिसमें आप अपने हाथों से पैरों के अंगूठों को पकड़ेंगे। जब आप आगे की तरफ झुकेंगे, तो रक्त आपके सिर तक अच्छे से पहुंचेगा, जिससे परिसंचरण और ऑक्सीजन के प्रवाह में कमी नहीं आएगी। इस प्रकार आपका सिर दर्द जल्दी ठीक हो जाएगा। इस आसन को शुरू करने से पहले, आपको सबसे पहले सीधा खड़ा होना है और दोनों पैरों को एक दूसरे के बराबर रखना है। आपके पैर कम से कम 6 इंच एक दूसरे से दूर रहने चाहिए और पैर एकदम सीधे रहे। अब थोड़ा झुकें, कोशिश करें की आपका माथा घुटनों को छुएं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका धड़ और सिर दोनों एक साथ कार्य करें। अब अपने पैरों के अंगूठों को हाथों की उँगलियों से पकड़ लें। अब सांस लें और धड़ को ऐसी ही अवस्था में रखें। इस बात का ध्यान रखें कि आपके घुटने एकदम सीधे रहने चाहिए। अब सांस छोड़ें। इसी तरह इस प्रक्रिया को कई बार करने की कोशिश करें। फिर सीधा खड़े हो जाएं।

गर्मियों के ज्यादा होती हैं सिरदर्द की समस्या, राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 9 योगासन

अधोमुखश्वानासन

इस आसन का अभ्यास करते हुए आपका सिर नीचे की ओर जाता है, जिससे ब्रेन में ब्लड सकुलेशन बढ़ता है और फिर माइग्रेन का दर्द भी कम होता है। इस आसन के अभ्यास के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद सांस खींचते हुए अपने पैरों और हाथों के बल शरीर को उठाएं। अब आप सांस को बाहर निकालते हुए धीरे−धीरे हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं। इस दौरान अपनी कुहनियों और घुटनों को सख्त बनाए रखें। आपका शरीर इस अवस्था में इस समय उल्टे वी के समान दिखाई देगा। ध्यान रखें कि इस आसन के अभ्यास के दौरान आपके कंधे और हाथ एक सीध में हों। अब हाथों को नीचे जमीन की तरफ दबाएं और गर्दन को लंबा खींचने की कोशिश करें। आपके कान आपके हाथों के भीतरी हिस्से को छूते रहें और अपनी निगाह को नाभि पर केन्द्रित करने की कोशिश करें। इसी स्थिति में कुछ सेकेंड्स तक रुकें और उसके बाद घुटने जमीन पर टिका दें और फिर धीरे−धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।

गर्मियों के ज्यादा होती हैं सिरदर्द की समस्या, राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 9 योगासन

अर्धपिंच मयूरासन करें

अर्धपिंच मयूरासन थोड़ा बहुत अधो मुख श्वासन से मिलता जुलता आसन है (सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप इस आसन को भी कर सकते हैं), इसमें पूरे शरीर का वजन हथेलियों पर रखने की बजाए, कोहनी पर रखा जाता है। ये आसन आपकी गर्दन और कमर को एक अच्छा स्ट्रेच देता है और मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं। अब अपने हाथों को ज़मीन पर रखें। इस बात का ध्यान रखें कि आपके हाथ और कंधे एक बराबर सीध में होने चाहिए। अब अपनी कमर और कूल्हों को ऊपर की तरफ उठायें और पैरों को एकदम सीधा रखें। जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। फिर अपने सिर को हाथों के बीच में रखें। कुछ सेकेंड के लिए इस अवस्था को बनाएं रखें और गहरी साँस लेते रहें।

गर्मियों के ज्यादा होती हैं सिरदर्द की समस्या, राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 9 योगासन

शिशुआसन या बच्चे की मुद्रा

ये योग मुद्रा एक बच्चे की तरह होती है। ये शरीर में तनाव और तनाव को दूर करने के साथ-साथ सिरदर्द के इलाज के लिए भी जाना जाता है। इसे करने का तरीका। अपने पैरों को एक साथ जोड़कर और घुटनों को मोड़कर एक योगा मैट पर बैठ जाएं। अपनी बाहों को ऊपर की ओर फैलाएं और अपने शरीर को आराम दें। अपनी भुजाओं को फैलाते हुए धीरे-धीरे चटाई की ओर लाएं। ये सुनिश्चित करें कि ये सीधे हैं और बाहर की ओर खिंचे हुए हैं। अपने माथे को चटाई पर टिकाएं और अपनी श्वास को शांति से नियंत्रित करें। जब तक आप सहज हों तब तक मुद्रा में रहें। इसके बाद फिर अपनी उसी पोज में आएं और इसे दोहराएं।

गर्मियों के ज्यादा होती हैं सिरदर्द की समस्या, राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 9 योगासन

पादोत्तासन करें

ये आसन भी आगे की तरफ झुकने वाला आसन है। इस आसन का पोज़ आपके पेट के क्षेत्र को मोड़ देता है, जिससे आपकी कमर, गर्दन, कंधे और सिर तक रक्त का प्रवाह अच्छे से होता है। इससे आपको सिर दर्द से बहुत जल्द राहत मिलती है। इस आसन को शुरू करने से पहले, सबसे पहले ताड़ासन में खड़े हो जाएं। अब सांस लें और पैरों को तीन से चार फ़ीट खोल लें। अब हाथों को कमर पर रखें और ध्यान रखें आपके दोनों पैरों की एड़ियां समान होनी चाहिए। अब धीरे-धीरे नीचे की तरफ धड़ को झुकाएं। फिर सांस छोड़ें और धीरे-धीरे कूल्हों को ऊपर की तरफ ले जाएं। अब हाथों को ज़मीन पर रख लें और कूल्हों को क्षमता अनुसार और ऊपर कर लें। अब हाथों को कूल्हों पर लेकर जाएं और धीरे-धीरे धड़ को सीधा कर लें और फिर ताड़ासन की अवस्था में आ जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा