न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसे ही वह सीन आया मेरे तो पसीने छूट गए..., पति फहाद ने स्वरा को दिया सरप्राइज, शेयर की फोटो

एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। करीना की पहली फिल्म उनके जन्मदिन पर 21 सितंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 6:22:40

जैसे ही वह सीन आया मेरे तो पसीने छूट गए...,  पति फहाद ने स्वरा को दिया सरप्राइज, शेयर की फोटो

एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। करीना की पहली फिल्म उनके जन्मदिन पर 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में करीना के साथ एक्टर विजय वर्मा और जयदीप अहलावत हैं। इसके डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं। विजय ने हाल ही में शहनाज गिल के टॉक शो ‘देसी वाइब्स’ में करीना के साथ काम करने के अनुभव पर चर्चा की।

विजय ने कहा कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैंने करीना को शुरुआत से देखा है और अब उनके साथ काम करने का मौका मिला है। फिल्म में उनके साथ रोमांटिक सीन करना बिल्कुल भी आसान नहीं था और मैं नर्वस हो जाता था। एक सीन है जहां वह मुझे एक खास तरह से देख रही हैं और गा रही हैं। जैसे ही वह सीन आया मेरे तो पसीने छूट गए। आप नहीं हैंडल कर सकते। जब शहनाज ने करीना को 'हॉट' कहा तो विजय बोले, ‘कमाल का करिश्मा है।

जब वह परफॉर्म करती हैं तो बहुत खूबसूरत लगती हैं। वह जानती हैं कि अदाएं हैं उनके पास। जयदीप और मैं आपस में मजाक करते हुए खुद को 'बेबो के बेबीज' कहते थे। उल्लेखनीय है कि ‘जाने जान’ जापानी नॉवेल 'द डेवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का अडॉप्शन है। इसमें करीना सिंगल मदर है, जो उनसे अलग हो चुके पति की हत्या को छुपाने की कोशिश करती हैं। इसमें उनका पड़ोसी उनकी मदद करता है।

बेबी शॉवर सेरेमनी का मजा लेती नजर आईं स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों पति फहाद अहमद के साथ मिलकर प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। स्वरा अब बेबी शॉवर सेरेमनी एन्जॉय करती नजर आईं। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर सरप्राइज गोद भराई सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में स्वरा घर में पति के साथ एंट्री करती दिख रही हैं और अंदर घुसते ही उन्हें सरप्राइज मिलता है। स्वरा और फहाद को हीलियम बैलून्स पकड़े हुए पोज देते देखा जा सकता है।

इन गुब्बारों पर पापा और मम्मी लिखा हुआ था। स्वरा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-“मुझे सरप्राइज पसंद है। पिछले हफ्ते मेरे सबसे पुराने दोस्तों में से एक समर नारायण और मेरे पति फहाद ने मुझे बेबी शावर के रूप में सबसे प्यारा सरप्राइज दिया था, जिसकी मुझे बिल्कुल भनक नहीं थी। उन्होंने प्लानिंग की और उसे एग्जीक्यूट कर दिया। मुझे फंक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में मैं घर के कपड़ों में ही पार्टी में पहुंच गई थीं।

मैंने कौशिक मित्रा और प्रियत्ना बसु को बाहर आते हुए नहीं देखा। मैं कंफ्यूज थी लेकिन बहुत-बहुत थैंक्यू दोस्तों। समर और लक्षिता इस प्यारी प्लानिंग के बारे में इतना सोचने के लिए और इसे एग्जीक्यूट करने के लिए शुक्रिया। इस प्लानिंग को सीक्रेट रखने के लिए फहाद का भी दिल से शुक्रिया। यह बेबी बहुत लकी है कि वह इतने प्यारे और अमेजिंग मासिस और मामस और नाना और नानी से घिरा हुआ है। आप सभी को बहुत-बहुत थैंक्यू।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका