Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असम की मशहूर सिंगर गायत्री हजारिका का 44 साल की उम्र में कैंसर से निधन, अस्पताल ने की पुष्टि

असम की मशहूर सिंगर गायत्री हजारिका का 44 साल की उम्र में कोलन कैंसर से निधन, अस्पताल ने पुष्टि की, फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 12:48:56

असम की मशहूर सिंगर गायत्री हजारिका का 44 साल की उम्र में कैंसर से निधन, अस्पताल ने की पुष्टि

संगीत जगत एक बार फिर शोक की लहर में डूब गया है। हाल ही में असम की जानी-मानी सिंगर गायत्री हजारिका के निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनका निधन कोलन कैंसर के कारण हुआ। 44 वर्षीय गायत्री ने 16 मई की दोपहर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर ने उनके प्रशंसकों को गहरी निराशा में डाल दिया है।

गायत्री हजारिका ने कई मशहूर गाने गाए हैं, जिनमें "ज़ोरा पाटे पाटे फागुन नामे" और "रति रति मोर ज़ून" जैसे गीत बेहद लोकप्रिय हैं। वह पिछले लंबे समय से कोलन कैंसर से लड़ रही थीं और इलाज के दौरान गुवाहाटी स्थित नेमकेयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। असम में जन्मी और पली-बढ़ी गायत्री हजारिका की गायिकी में पारंपरिक झलक झलकती थी, जिससे लोग उन्हें बेहद पसंद करते थे। वह एक प्रभावशाली लीड सिंगर और बेहतरीन लाइव परफॉर्मर थीं।
सोशल मीडिया पर दी जा रही श्रद्धांजलि

गायत्री के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को उनकी बीमारी के बारे में पता था, जिस कारण यह खबर कई लोगों के लिए एक बड़ा झटका बनकर आई है। गायत्री की मृत्यु की पुष्टि नेमकेयर अस्पताल द्वारा की गई है। गायत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर 2000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जो उनकी गायिकी से जुड़े रहना पसंद करते थे।

याद की जा रही उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा

सोशल मीडिया पर सिंगर के प्रशंसक उनकी संघर्षपूर्ण जर्नी को भी याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि गायत्री बेहद प्रतिभाशाली थीं, जिन्होंने कठिन हालातों में भी साहस नहीं छोड़ा और अंत तक इस घातक बीमारी से लड़ती रहीं। उनके कई गाने आज भी विंक म्यूजिक और गाना जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं और श्रोताओं को उनके सुरों की याद दिलाते रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका