न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुटका बेचेंगे लेकिन पाकिस्तान हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे उनके मुंह से नहीं निकलेगा, बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर ने किसे बनाया निशाना?

बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड सितारों पर आरोप लगाया कि वे पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर नहीं बोलते, जबकि पाकिस्तान के कलाकार ज्यादा नेशनलिस्ट हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 1:08:00

गुटका बेचेंगे लेकिन पाकिस्तान हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे उनके मुंह से नहीं निकलेगा, बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर ने किसे बनाया निशाना?

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड के उन बड़े सितारों पर कड़ी आलोचना की है जो पाकिस्तान के खिलाफ मुखर नहीं होते। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर मुंहतोड़ जवाब दिया था। जहां पूरा देश भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर गर्व महसूस कर रहा था, वहीं बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी सवाल खड़ी कर रही है। अभिजीत ने कहा कि ये सितारे गुटका और पान मसाला बेचने में तो लगे रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान का नाम लेने से कतराते हैं।

अभिजीत ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, “पाकिस्तान के कलाकार हमारे कलाकारों से ज्यादा नेशनलिस्ट हैं। वो आज भी हमारे खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। हमने ही उन्हें बनाया, नाम दिया और पैसे दिए, लेकिन वो वर्ल्डवाइड हमारे खिलाफ बोल रहे हैं क्योंकि यह उनकी फितरत में है।”

उन्होंने बॉलीवुड के सितारों पर तीखा निशाना साधते हुए कहा, “यहाँ चुप्पी है। हम या तो अपने खिलाफ बोल रहे हैं या बिल्कुल चुप हैं। गुटका बेचेंगे, पुड़िया बेचेंगे, लेकिन ‘पाकिस्तान हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे’ ये शब्द उनके मुंह से नहीं निकलेगा।”

अभिजीत ने बताया कि बॉलीवुड की युवा पीढ़ी खासतौर पर पाकिस्तान की फैन फॉलोइंग को लेकर चिंतित रहती है। उन्होंने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की युवा पीढ़ी शायद इस बात से ज्यादा परेशान है क्योंकि पाकिस्तान में उन्हें बड़ी फैन फॉलोइंग मिलती है, इसलिए वो पाकिस्तान का नाम लेने से बचते हैं।”

यह बयान बॉलीवुड के अंदर चल रही उस भावना का आईना है जहां देशभक्ति और कमर्शियल इंटरेस्ट के बीच टकराव नजर आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज