न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत रत्न के हकदार हैं विराट कोहली', CSK के पूर्व खिलाड़ी का बयान

विराट कोहली के टेस्ट संन्यास के बाद सुरेश रैना ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। जानिए क्यों रैना और फैंस मानते हैं कि कोहली इस सर्वोच्च सम्मान के हकदार हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 18 May 2025 12:20:15

'भारत रत्न के हकदार हैं विराट कोहली', CSK के पूर्व खिलाड़ी का बयान

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद से ही उनका नाम हर किसी की जुबान पर है। कोहली का यह फैसला उनके चाहने वालों को चौंकाने वाला लगा है, क्योंकि उन्होंने इस फॉर्मेट को सबसे अधिक पसंद किया और उसका सबसे ज्यादा प्रचार भी किया। ऐसे में उनके फैसले पर लगातार चर्चा हो रही है और उनके योगदान की भरपूर सराहना की जा रही है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अब कोहली को भारत रत्न देने की मांग की है।

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने विराट को भारत रत्न से सम्मानित करने की यह मांग की है। यह मांग उन्होंने शनिवार 17 मई को आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान उठाई। रैना, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं, उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो के दौरान यह बयान दिया। कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के ऐलान के बाद रैना ने कहा कि उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए कोहली को मिले सम्मान

विराट कोहली ने 12 मई को अचानक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। यह फैसला सभी के लिए हैरान करने वाला था, क्योंकि उम्मीद थी कि उन्हें मैदान पर शानदार विदाई दी जाएगी। लेकिन उन्होंने चुपचाप इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। जब बारिश के कारण बैंगलोर-कोलकाता का मैच शुरू नहीं हो सका, तब स्टार स्पोर्ट्स के शो में चर्चा के दौरान रैना ने भारत रत्न देने की मांग की।

इस चर्चा में रैना ने कहा, "विराट कोहली ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं और जो कुछ भी उन्होंने भारतीय क्रिकेट और देश के लिए किया है, उसके लिए उन्हें भारत रत्न से नवाज़ा जाना चाहिए। भारत सरकार को उन्हें यह सम्मान देना चाहिए।"

सचिन के लिए बदले गए थे नियम

अब तक भारत के खेल इतिहास में केवल एक खिलाड़ी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है — सचिन तेंदुलकर। फरवरी 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया था। गौर करने वाली बात यह है कि उस समय इस पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को शामिल करने के नियमों में बदलाव किया गया था, और यह सम्मान खास तौर पर सचिन के लिए ही आरक्षित किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म