न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Shani Jayanti Upay 2025: जीवन में चाहिए सफलता? तो शनि जयंती पर जरूर आज़माएं ये आसान लेकिन प्रभावशाली उपाय!

शनि जयंती 2025 पर पाएं पितृ दोष से मुक्ति और शनि देव की कृपा। जानिए 27 मई को किए जाने वाले विशेष उपाय, मंत्र जाप, तर्पण विधि और दीपदान से कैसे मिलेगी सफलता और शांति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 18 May 2025 12:40:33

Shani Jayanti Upay 2025: जीवन में चाहिए सफलता? तो शनि जयंती पर जरूर आज़माएं ये आसान लेकिन प्रभावशाली उपाय!

इस साल शनि जयंती का पर्व 27 मई 2025 को मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती का आयोजन होता है। यह दिन शनि देव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और शनिदेव प्रसन्न होकर जीवन की बाधाओं को दूर करते हैं। साथ ही पितृ दोष से मुक्ति भी मिलती है।

पितरों को तर्पण और पिंडदान का महत्व

शनि जयंती पर पितरों को प्रसन्न करने हेतु गंगाजल मिले पवित्र जल से घर या नदी में तर्पण करें। तर्पण करते समय ‘ॐ पितृदेव्यै नमः’ या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इसके अतिरिक्त, जल में काले तिल, दूध और कुशा मिलाकर पिंडदान करना पितृ शांति के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। यह उपाय पितृ दोष को शांत करने में विशेष रूप से सहायक होता है।

जरूरतमंदों को भोजन कराएं

शनि जयंती के दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को भोजन करवाना पितृ शांति और शनि की कृपा दोनों पाने का एक सरल और प्रभावशाली उपाय है। आप चाहें तो खीर, पूरी, कद्दू, चने की दाल जैसे पारंपरिक पकवानों के साथ भोजन करवाएं। भोजन में तिल और काले नमक का प्रयोग करना विशेष फल देता है। यदि संभव हो, तो किसी वृद्धाश्रम या अनाथालय में भोजन वितरण करें, इससे पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है।

पीपल की पूजा करें और दीपदान अवश्य करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के वृक्ष में पितरों का वास होता है। शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सात परिक्रमाएं करें। इसके पश्चात पितरों की शांति के लिए प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस विधि से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख-शांति आती है।

इन मंत्रों का करें जाप

शनि देव और पितरों की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए निम्न मंत्रों का जाप शनि जयंती के दिन करना अत्यंत शुभ माना गया है:

पितरों के लिए: ॐ श्री पितृभ्यः नमः।

शनि देव के लिए: ॐ शं शनैश्चराय नमः।

यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष मौजूद है, तो जीवन में विभिन्न प्रकार की अड़चनें और बाधाएं आ सकती हैं। लेकिन शनि जयंती के दिन उपरोक्त उपायों को करने से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और शनिदेव की कृपा से जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?