न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'नरक जाना मंज़ूर है लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगा', जावेद अख्तर का तीखा बयान

प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा कि वह पाकिस्तान नहीं, बल्कि नरक जाना पसंद करेंगे। उन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र के प्रति आभार जताया और लोकतंत्र में निष्पक्ष नागरिकों, मीडिया और सोचने की आज़ादी की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 17 May 2025 11:59:23

'नरक जाना मंज़ूर है लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगा', जावेद अख्तर का तीखा बयान

प्रसिद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने शनिवार को मुंबई में आयोजित शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की किताब ‘हेवन इन हेल’ के विमोचन समारोह में भाग लिया और अपने बेबाक विचारों से सबका ध्यान खींचा। इस अवसर पर उन्होंने पाकिस्तान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, "अगर मुझे नरक और पाकिस्तान के बीच चयन करना पड़े, तो मैं बिना झिझक नरक जाना पसंद करूंगा, पाकिस्तान कभी नहीं जाऊंगा।"

उन्होंने आगे कहा, "ट्विटर और व्हाट्सएप पर मुझे दोनों ओर से गालियाँ पड़ती हैं—एक्सट्रीमिस्ट चाहे इस तरफ के हों या उस तरफ के, सभी मुझे बुरा-भला कहते हैं।" जावेद अख्तर ने बताया कि उनके ट्वीट्स पर बहुत सी आलोचनाएं होती हैं, लेकिन कुछ लोग समर्थन में भी खड़े होते हैं। उन्होंने कहा, "कोई मुझे काफिर कहता है तो कोई जिहादी, और कुछ तो मुझे पाकिस्तान जाने की सलाह देते हैं। लेकिन मुझे पाकिस्तान नहीं जाना, नरक भी मंजूर है।"

मुंबई के प्रति जताया आभार, सुरक्षा मिली थी 'मुल्लों' की धमकी के चलते

जावेद अख्तर ने अपनी जन्मभूमि मुंबई के प्रति गहरी कृतज्ञता जताते हुए कहा, "जो कुछ भी मैंने हासिल किया, वह मुंबई और महाराष्ट्र की वजह से है। मैं सात जन्मों में भी मुंबई का कर्ज नहीं चुका सकता।" उन्होंने खुलासा किया कि पिछले 30 वर्षों में चार बार उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली, जिनमें से तीन बार 'मुल्लों' की धमकियों के कारण सुरक्षा दी गई थी। उस समय पुलिस कमिश्नर ए.एन. रॉय ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की थी।

संजय राउत की तुलना टी-20 खिलाड़ी से की

संजय राउत की प्रशंसा करते हुए जावेद अख्तर ने कहा, "संजय राउत टी-20 के खिलाड़ी हैं, जो क्रीज से बाहर निकलकर चौके-छक्के लगाते हैं। उन्हें आउट होने की चिंता नहीं होती। वे गेंद को सीधे स्टेडियम से बाहर मारते हैं।" उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे उनकी और संजय राउत की मुलाकात हुई और उनके संबंध प्रगाढ़ हुए।

लोकतंत्र में मीडिया और निष्पक्ष नागरिकों की आवश्यकता पर बल

जावेद अख्तर ने कहा कि हर लोकतंत्र को राजनीतिक दलों, चुनाव और ईमानदार मीडिया की आवश्यकता होती है। साथ ही, ऐसे नागरिकों की भी जरूरत होती है जो निष्पक्ष हों और जो सही लगे वही बोलें। उन्होंने कहा, "अगर आप सिर्फ एक दिशा में बोलते हैं तो आप केवल एक विचारधारा के लोगों को खुश कर पाएंगे। लेकिन अगर आप सच्चाई के पक्ष में बोलेंगे तो सबको पसंद आएगा।"

सरकार को जेल भेजने की बजाय सोचने का समय देना चाहिए

अख्तर ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा, "आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में नेताओं और लोगों को सोचने का वक्त नहीं मिलता। लेकिन जब सरकार उन्हें जेल भेजती है, तो उनके पास सोचने का मौका आ जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि सरकार उन्हें जेल में न डाले, वरना वे किताबें लिख डालेंगे और वो किताबें क्रांति मचा देंगी।" उन्होंने हँसते हुए जोड़ा, "मैं ये नहीं कहूंगा कि संजय जी वापस जेल जाएं और एक और किताब लिखें।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत