न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर ने एक्टिंग छोड़ शुरू की जादूगरी, शेयर किया वीडियो, तापसी ने बहन के साथ मुंबई में खरीदा अपार्टमेंट

एक्टर अमन वर्मा ने टीवी की दुनिया से अभिनय यात्रा की शुरुआत की थी। इसमें मशहूर होने के बाद अमन ने बड़े पर्दे पर भी कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 May 2025 8:34:05

2 News : इस एक्टर ने एक्टिंग छोड़ शुरू की जादूगरी, शेयर किया वीडियो, तापसी ने बहन के साथ मुंबई में खरीदा अपार्टमेंट

एक्टर अमन वर्मा ने टीवी की दुनिया से अभिनय यात्रा की शुरुआत की थी। इसमें मशहूर होने के बाद अमन ने बड़े पर्दे पर भी कुछ फिल्मों में काम किया। उन्हें खास पहचान साल 2003 में आई फिल्म ‘बागबान’ से मिली थी, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के बड़े बेटे का किरदार निभाया था। अब अमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे एक कार्यक्रम में जादू दिखा रहे हैं। मीडिया के मुताबिक अमन ने अपना प्रोफेशन बदल लिया है।

ये वीडियो खुद अमन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वे स्टेज पर खड़े हैं और उनके एक हाथ में शैंपेन की बोतल है, जबकि दूसरे हाथ में अखबार है। वो अखबार की मदद से बोतल को छिपाते हैं और बोतल को हवा में गायब कर देते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अमन ने कैप्शन में लिखा, “खैर, यहीं से मैंने जादूगर बनने के गुण सीखे हैं, लेकिन थोड़ा मुश्किल था पर कामयाब रहा। यह सब हाथों की सफाई में है। देवियों और सज्जनों, यहां जादूगर आ रहे हैं…जिनका नाम है अमन यतन वर्मा।”

ये वीडियो देख फैंस को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “भाई साहब ये किस लाइन में आ गए आप?” अमन ने इसका जवाब देते हुए लिखा, “पापी पेट का सवाल है दोस्तों।” दूसरे यूजर ने लिखा, “टैलेंटेड एक्टर को क्या-क्या करना पड़ता है। मुझे उनके लिए दुख हो रहा है।” इस पर अमन ने कहा कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता। हालांकि अमन ने एक्टिंग छोड़ी है या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन काफी समय से एक्टर को स्क्रीन पर नहीं देखा गया है।

तापसी और शगुन का नया अपार्टमेंट गोरेगांव वेस्ट में है, चुकाए इतने रुपए

अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीन दिलरूबा' के तीसरे भाग को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच तापसी ने अपनी बहन शगुन के साथ मिलकर मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीद लिया है। यह गोरेगांव वेस्ट इलाके में स्थित इम्पीरियल हाइट्स में है। अपार्टमेंट में 2 कारों के लिए पार्किंग स्पेस भी है। तापसी और शगुन ने इसके लिए 4.33 करोड़ रुपए और 21.65 लाख रुपए स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर चुकाए हैं।

इसकी रजिस्ट्री मई में ही हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपए है। तापसी के पास मुंबई के अंधेरी में एक ही बिल्डिंग में 2 फ्लैट हैं, जिनकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए है। पिछले साल उन्होंने अपने पति डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो के साथ उनके देश में भी एक नया घर खरीदा था। शगुन की बात करें तो वह एक वेडिंग प्लानर हैं और खुद की कंपनी चलाती हैं।

तापसी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने फिल्म 'गांधारी' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिलहाल वह अनुभव सिन्हा संग एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस साल के अंत तक तापसी 'हसीन दिलरुबा 3' की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके अलावा तापसी को फिल्म 'वो लड़की है कहां' में भी देखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी